Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 12:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा सरकार ने किया किसानों का सम्मान: जेपी नड्डा 
देश

भाजपा सरकार ने किया किसानों का सम्मान: जेपी नड्डा 

August 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान देने का काम किया है। पहले की सरकारों में यूरिया लेने के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ती थी। नीम कोटेड यूरिया किसानों को देकर यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग रोक दी गई है। डीएपी जो 2400 रुपये में आता था आज वह 1200 रुपये में आता है। इसे बताना होगा कि मोदी सरकार किसानों की हितैषी है। 

उन्होंने कहा कि किसी ने किसानों की पेंशन के बारे में सोचा नहीं था। पीएम किसान मानधन योजना से अब ती हजार रुपये की मासिक पेंशन 60 साल की उम्र होने पर मिलने लगी है। किसानों के लिए किया गया यह बड़ा फैसला है।

प्रधानमंत्री का संकल्प है कि कोई भी पक्की छत से वंचित न रहे। उनके संकल्प को पूर्ण करने के लिए गांव-गांव घर जाकर प्रयास करिए। भारत की तस्वीर थी कि धुएं में फेफड़ा जलाकर महिला अपने परिवार को खाना खिलाती थी। लेकिन, मोदी ने उज्ज्वला योजना से महिलाओं की जिंदगी बदलने का काम किया है। दशकों से कई गांव ऐसे थे ,जहां कभी बिजली नहीं आई। लेकिन मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में आज लोगों के जीवन में रोशनी आई है।

प्रधानमंत्री ने 11 करोड़ महिलाओं को इज्जत घर दिया गया। यूपी में एक करोड़ 60 लाख शौचालय बने हैं। इस तरीके से हमने यूपी के साथ-साथ देश में महिला सशक्तीकरण को और मजबूत किया है। स्वामित्व योजना आई है कोई छोटी योजना नहीं है। कोई भी ग्रामीण अपने घर पर लोन ले सकता है जो कभी असंभव था। आयुष्मान भारत योजना के यूपी में कुल 2.54 करोड़ लाभार्थी हैं, इसमें से 1.83 करोड़ लोगों ने इसका लाभ उठा लिया है। उत्तर प्रदेश को सौभाग्य योजना के तहत करीब 80 लाख घरों को बिजली मिली है और पूरे देश में 2.62 करोड़ घरों को बिजली मिली है।

उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि दंगों का प्रदेश है, उन्माद का प्रदेश है। मगर, आज यहां निवेश है, जीडीपी बढ़ी है, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरे स्थान पर है। यूपी में पहले सिर्फ एक जीटी रोड थी। सामने से ट्रक आने पर गाड़ी नीचे उतारनी पड़ती थी, लेकिन आज यूपी में एक्सप्रेसवे की भरमार है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर एक्सप्रेसवे तमाम ऐसे एक्सप्रेसवे अब यूपी की पहचान हैं। मोदी जी का सपना था हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई उड़ान कराएंगे, ये आज सच हो रहा है। उत्तर प्रदेश आज देश का पहला राज्य है जहां वन नेशन वन राशन कार्ड का सबसे ज्यादा वितरण किया गया है। कोरोना के सामने अमेरिका, जर्मनी, इटली समेत कई और देशों ने खुद को असहाय महसूस किया। कोई भी कोरोना से लड़ नहीं पाया, जबकि उनकी जनसंख्या हमारे प्रदेश से भी कम है।

आज उत्तर प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास को लेकर सिर्फ योगी की सरकार चली पहले उत्तर प्रदेश में इस जाति का राज है, उस जाति विशेष का राज है होता था, कभी देश और समाज का राज था ही नहीं। इतनी बड़ी अबादी के बाद भी जिस तरह से कोरोना से मुकाबला हुआ है वह मोदी की इच्छाशक्ति से हो सका है। आज उत्तर प्रदेश करोना टेस्टिंग में नंबर वन है और वैक्सीन की डोज देने में भी देश में सबसे आगे है। ऑक्सीजन को लेकर विपक्ष ने खूब अफवाह फैलाई, लेकिन मोदी के नेतृत्व में नभ से, जल से, थल से एक हफ्ते के अंदर ऑक्सीजन की रिकॉर्ड पूर्ति की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने किया बिरसा कॉलेज में विरोध प्रदर्शन
Next Article खुशखबरी: पारा शिक्षकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, जाने विस्तार से

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.