WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
तेलंगाना। तेलंगाना के मेडक जिले में मंगलवार को कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक स्थानीय भाजपा नेता को उनकी कार में बंद कर जिंदा जला दिया.
पुलिस ने उनके जले हुए शव को कार की डिक्की से बरामद किया है. मेडक एसपी के मुताबिक, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भाजपा नेता को कार की डिक्की में बंद कर आग लगा दी, जिसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई. उनका जला हुआ शव कार की डिक्की से बरामद किया गया है.
मेडक की एसपी चंदना दीप्ति ने कहा, ‘कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता को उनकी कार में बंद कर आग लगा दी है, हमें उनका जला हुआ शरीर उनकी कार की डिक्की में मिला.’ मामले की जांच जारी है.

