Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 09:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा ने केजरीवाल सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल
Headlines

भाजपा ने केजरीवाल सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल

August 29, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के घोषणापत्र में दिल्ली में 500 नए स्कूलों का वादा किया गया था। नए स्कूल तो नहीं बने किंतु, अब कहा जाता है कि जो स्कूल हैं उनमें अतिरिक्त कमरे बनवाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया और दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

सत्येंद्र जैन को कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट केजरीवाल ने दिया था वह तीन महीने से जेल में है : गौरव भाटिया

गौरव भाटिया ने कहा कि भाजपा बड़ी प्रमुखता से अरविंद केजरीवाल की ‘पाप’ सरकार का आबकारी घोटाला सामने रखते आई है। इससे पहले दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जिनको कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट केजरीवाल ने दिया था, वो तीन महीने से जेल में हैं, अभी तक मंत्री पद से हटाए नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जब भाजपा बार-बार सवाल पूछती आई है तो केजरीवाल कहते थे कि विश्व के सबसे बढ़िया शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में उनका नाम आता है इसलिए राजनीतिक द्वेष से प्रताड़ित किया जाता है।

दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था का सच

गौरव भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण पर सीवीसी जांच रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था का सच ये है कि ढाई साल पहले केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने दिल्ली विजिलेंस के सचिव को शिक्षा में घोटाले का खुलासा करने वाली रिपोर्ट भेजी थी। अरविंद केजरीवाल ने इस घोटाले का संज्ञान क्यों नहीं लिया? ढाई साल में क्यों नहीं कार्रवाई हुई? उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अब कह रही है कि जो स्कूल हैं उनमें अब अतिरिक्त कमरे बनवाएंगे, नए स्कूल नहीं खुलवाएंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि स्कूलों में 2,400 कमरों की जरूरत थी, लेकिन इसको बढ़ाकर 7,180 किया गया। एक अनुमान के मुताबिक, लागत में 326 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह निविदा राशि का 53 प्रतिशत से अधिक था। लागत में वृद्धि के कारण 6133 कक्षाओं का निर्माण किया जाना था। हालांकि, केवल 4027 कक्षाओं का निर्माण किया गया था। दिल्ली सरकार ने 29 वर्षा जल संचयन प्रणाली बनाने के लिए अनुदान लिया। निरीक्षण के दौरान सीवीसी रिपोर्ट के अनुसार केवल दो सिस्टम पाए गए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअंकिता की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
Next Article कूचबिहार में अलकायदा के दो आतंकी मौजूद, तलाश में जुटी STF

Related Posts

Headlines

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
Headlines

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
Headlines

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026

राशिफल @ 15 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 15, 2026

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.