WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी हार को मानते हुए जनता का धन्यवाद प्रकट किया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को निराश न होकर आगे और मेहनत करने लिए आग्रह किया है। दिल्ली के एक बार फिरसे मुख्यमंत्री बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल को हार्दिक बधाई दी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि ‘दिल्ली के सारे मतदाताओं को मेरा धन्यवाद और सभी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद। जो दिल्ली की जनता ने हमे जनादेश दिया है उसका हुक्म सिर माथे पर। दिल्ली में एक बार फिरसे सत्ता आने के लिए और फिरसे मुख्यमंत्री बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल को बहुत-बहुत बधाई।’

