Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तिब्बत और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए चीन निर्मित सामान का बहिष्कार जरूरी : इंद्रेश कुमार
देश

तिब्बत और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए चीन निर्मित सामान का बहिष्कार जरूरी : इंद्रेश कुमार

September 22, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान करते हुए कहा कि देशवासी अपने त्योहार उन सामानों से न मनायें। उन्होंने कहा कि इससे चीन आर्थिक रूप से कमजोर होगा और यहीं से तिब्बत और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।

इंद्रेश कुमार ने उक्त बातें भारत-तिब्बत सहयोग मंच के 20 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित हो राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भारत ने चीन के साथ पंचशील समझौता किया और हिंदी-चीनी, भाई-भाई का नारा दिया। इसके बावजूद चीन ने भारत को कदम-कदम पर धोखा दिया। भारत की सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो तिब्बत की आजादी बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि चीन अक्साई चीन को खाली करे, पाकिस्तान पीओके को खाली करे, कैलाश मानसरोवर को चीन के शिकंजे से मुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि जिस दिन ये सारे काम पूरे हो जाएंगे, उसी दिन से तिब्बत की आजादी का मार्ग प्रशस्त होना शुरू हो जाएगा।

auto

उन्होंने इसके लिए जन-जागरण को और अधिक गति देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में यदि चीन में बने माल का बहिष्कार होने लगे तो आर्थिक रूप से चीन की कमर टूट जाएगी और भारत से बेरोजगारी भी दूर हो जाएगी। हमें देशवासियों के बीच इस बात के लिए जन-जागरण करना होगा कि देशवासी अपना त्योहार चीन निर्मित सामान से ना मनायें।

इंद्रेश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, पानी की बचत, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो, हर शुभ कार्य से पहले वृक्ष लगाने की परम्परा और अधिक विकसित हो आदि मुद्दों पर भी जागरूक रहने एवं कार्य करने की बात कही। उन्होंने अखंड भारत की चर्चा करते हुए कहा कि हमें इस बात के लिए भी देशवासियों को जागरूक करना होगा कि वे स्वयं यह कहने लगें कि हे प्रभु मृत्यु हो तो अखंड भारत में।

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति डॉ. कुलदीप चन्द्र अग्रिहोत्री ने कहा कि आज भारत की स्थिति विश्व पटल पर काफी मजबूत हो चुकी है। अब भारत पूरी दुनिया में एजेंडा सेट करने की स्थिति में है। भारत की मजबूत स्थिति के कारण जब अक्साई चीन आजाद होगा तो तिब्बत की आजादी का मार्ग खुल जाएगा।

इस अवसर पर भारत-तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल, मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. खिरमे, मंच के समन्यवक जिग्मे, राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल, दिल्ली प्रांत के संरक्षक अरविन्द गर्ग आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरोजगार व नौकरी के सपने दिखाकर लोगों को किया जा रहा है भ्रमित : हेमंत सोरेन
Next Article पंडित नेहरू ने रखी थी अनुच्छेद 370 की नींव : अमित शाह

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.