Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 11:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पंडित नेहरू ने रखी थी अनुच्छेद 370 की नींव : अमित शाह
देश

पंडित नेहरू ने रखी थी अनुच्छेद 370 की नींव : अमित शाह

September 22, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

– केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा- तेजी से सुधर रहे कश्मीर के हालात

मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 की नींव पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ही रखी थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रावधान को एक झटके में निष्प्रभावी बना दिया। शाह ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद के संरक्षण व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अब भी अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने के खिलाफ बयान दे रही है। हिंसा का भय लोगों को दिखाया जा रहा था, लेकिन छह अगस्त के बाद अब तक जम्मू-कश्मीर में कहीं भी पुलिस को गोली नहीं चलानी पड़ी है। कश्मीर में अब तेजी से विकास हो रहा है।

गृहमंत्री शाह रविवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में ‘अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी बनाना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला’ विषय पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन पार्टी ने किया था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सभी रियासतों को भारत से जोड़ने का काम शुरू हुआ। पंडित नेहरू के पास सिर्फ जम्मू-कश्मीर को भारत से जोड़ने की जिम्मेदारी मिली थी, जबकि सरदार वल्लभ भाई पटेल के पास अन्य सभी रियासतों की जिम्मेदारी थी।

बतौर गृहमंत्री सरदार पटेल ने इस कार्य को बेहतर ढंग से किया, जबकि पंडित नेहरू की गलती से जम्मू-कश्मीर प्रकरण एक नासूर का रूप ले चुका था। दिल्ली में हुए समझौते के बाद अनुच्छेद 370 और 35ए लागू कर दिया गया। भारतीय जनसंघ ने उस समय इसका जोरदार विरोध किया था। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भी अनुच्छेद 370 का विरोध करने ही कश्मीर गए थे और वहीं उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। तब से जनसंघ व अब भाजपा इस प्रावधान को हटाने की मांग करती रही हैं, लेकिन कांग्रेस इसे हटाने का साहस नहीं जुटा पा रही थी। सब कहते थे कि इससे हिंसा फैल जाएगी, जबकि वास्तव में इस अनुच्छेद के हटने से वहां चल रहे भ्रष्टाचार की जांच का इनको डर था। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहले ही संसद के सत्र में अनुच्छेद-370 और 35ए को हटाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

इससे जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान के प्रत्येक प्रावधान लागू हुए। वहां भ्रष्टाचार निरोधक कानून लागू हो गया है। इससे भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को पसीना आना शुरू हो गया है।

अमित शाह ने कहा कि जब से अनुच्छेद 370 को हटाया गया है वहां एक भी गोली नहीं चली है। 196 पुलिस थाना क्षेत्रों में से सिर्फ 10 क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू है। 90 फीसदी मोबाइल फोन कार्यरत हैं। अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद अब हमारा काम शुरू हुआ है। हमें कश्मीर को खुशहाल बनाना है और इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतिब्बत और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए चीन निर्मित सामान का बहिष्कार जरूरी : इंद्रेश कुमार
Next Article झारखंड में अलकायदा का खूंखार आतंकी मौलाना मोहम्मद कलीमुद्दीन गिरफ्तार

Related Posts

देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Headlines

‘एक मच्छर भी इंसान को…’ सिखाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे दिग्गज नाना पाटेकर

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.