WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली : संसदीय बोर्ड की बैठक में शनिवार शाम उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा हुई. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जगदीप धनखड़ के नाम की घोषणा की. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. दोपहर में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. वहीं इससे पहले धनखड़ ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त 2022 को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे. मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है.

