WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। संगीतकार इलैयाराजा, एथलीट पीटी ऊषा, समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े, फिल्म निर्देशक वी विजयेंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनीत सदस्य बनाया गया है। इन सभी लोगों के राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। इलैयाराजा को राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा उनकी रचनात्मक प्रतिभा ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनकी कृतियां अनेक भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती है। उनकी जीवन यात्रा भी उतनी ही प्रेरक है। वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया। खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।

