Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां पर भूत का साया बताकर तांत्रिक ने रखवाई पूजा, उसके बाद सबको बेहोश कर 5 लाख लेके फरार
Headlines

मां पर भूत का साया बताकर तांत्रिक ने रखवाई पूजा, उसके बाद सबको बेहोश कर 5 लाख लेके फरार

August 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

राजस्थान। राजस्थान के झुंझुनू में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बीमार महिला के बेटे को भूत का डर दिखाकर तांत्रिक ने पांच लाख रुपये लूट लिए. सच्चाई सामने आने पर बेटे ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी के मथुरा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.

Tantric cheated five lakh rupees

 

 

 

झुंझुनू के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड 23 में रहने वाले संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बीमार थी. कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन बीमार मां को कोई आराम नहीं मिला. इस बीच उसे किसी ने सलाह दी, कि यूपी के मथुरा में रहने वाला इलियास नाम का फकीर महिला को सही कर सकता है. इसके बाद संदीप इस शख्स से मिलने के लिए मथुरा पहुंच गया.

Tantric cheated five lakh rupees

 

 

इलियास ने संदीप को बताया कि उसकी मां पर भूत का साया है. यदि भूत को उसके शरीर से नहीं निकाला गया, तो उसकी मां की जान के लिए खतरा है. ढोंगी की इस तरह की बात सुनने के बाद वह डर गया और वे मां को सही कराने के लिए हर प्रकार का टोना-टोटका कराने के लिए तैयार हो गया.

 

 

 

संदीप ने बताया कि 9 फरवरी 2021 को इलियास, उसके साथी साबुद्दीन और अलवर के रहने वाले दो अन्य शख्स उसके घर आए. इसके बाद इन लोगों ने बीमार मां का इलाज करने के नाम पर घर में पाखंड शुरू कर दिया.

 

इस दौरान इलियास ने घर के सभी सदस्यों से कहा कि वे अपनी आंखें बंद कर लें और जब तक टोना-टोटका समाप्त नहीं हो जाती, कोई भी आंख नहीं खोलेगा. इससे पहले घर में इलियास ने पांच लाख रुपये की नकदी रखवा ली.

इलियास की बात मानकर सभी घरवालों ने टोटका शुरू होने से पहले आंख बंद कर लीं. इस बीच ढोंगी ने आग में न जाने क्या डाला किया उससे उठने वाले धुएं से घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए. इसके बाद इलियास और उसके साथी पांच लाख रुपये की नकदी लेकर वहां से फरार हो गए.

 

संदीप की आंख खुली तो वह हैरान रह गया. घर के सदस्य बेहोश थे और इलियास वहां रखे गए पांच लाख रुपये लेकर गायब था, जिसके बाद संदीप को समझ आ गया, उसके साथ लूट हो गई. संदीप ने थाने पहुंचकर आपबीती पुलिस को बताई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी.

 

मामले की जानकारी देते हुए सूरजगढ़ थाने के एसआई नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी इलियास को आज जाकर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वयंसिद्ध महिला क्लब ने तीज उत्सव का आयोजन किया
Next Article खुशखबरी: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस कनेक्शन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.