Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 01:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बादल फटा, मची तबाही हाईवे रहा घंटों बंद
देश

बादल फटा, मची तबाही हाईवे रहा घंटों बंद

July 3, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बादल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बारिश ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से हालात गंभीर हो गए हैं। कई सड़कें बंद हैं और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।बारिश के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को लंबे समय से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान के कई जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

उत्तराखंड और हिमाचल में मुश्किलें बढ़ीं

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर पगलानाला और गुलाबकोटी के पास भारी मलबा आ गया। हाईवे करीब साढ़े 11 घंटे तक बंद रहा, जिससे आठ हजार से अधिक श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। मलबा हटाने के बाद शाम को यातायात बहाल किया गया।हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के चलते 46 सड़कें बंद हो गई हैं। चंबा जिले में अचानक आई बाढ़ से एक अस्थायी लकड़ी का पुल बह गया, जिससे करीब 30 श्रद्धालु कुछ समय तक फंसे रहे। राज्य में 181 बिजली ट्रांसफार्मर और छह जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा

जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बादल फटने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बहाव में एक सड़क बह गई, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और सौराष्ट्र-कच्छ में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बिहार, झारखंड, तेलंगाना, केरल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिलों के 25 हजार से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं। 52 गांव अभी भी जलमग्न हैं और सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी हुई है। राहत शिविरों में लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ेें : सरकारी अस्पतालों में ‘रेफरल के खेल’ पर ब्रेक, सीएम सम्राट दे गये यह आदेश
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 03 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article कुदरत का इश्क : दुनिया से बेखबर झाड़ियों में लिपटा रहा ‘नाग जोड़ा’… देखें वीडियो

Related Posts

उत्तर प्रदेश

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026

आंखों में आंसू, सीने में टीस… मां के पार्थिव शरीर के सामने फफक-फफक कर रोये सीएम हेमंत

October 8, 2026

CM योगी की दो टूक- कागजों में नहीं, जमीन पर दिखें प्रोजेक्ट्स, डेडलाइन का अल्टीमेटम

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.