Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 06:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को दिए वोट
देश

कांग्रेस विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को दिए वोट

July 18, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

भुवनेश्वर: कटक बारबाटी से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकिम ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बदले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। विधानसभा परिसर में मतदान केन्द्र पर वोट करने के पश्चात उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी दी। द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के बाद कांग्रेस विधायक मोकिम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने ओडिशा की बेटी के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का व्हिप लागू नहीं होता है, इसलिए उन्होंने अपने विवेक के अनुसार मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। एक ओडिया व्यक्ति होने के नाते उन्होंने यह निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि इस मिट्टी की बेटी द्रौपदी मुर्मू के विजय में उनका यह वोट यदि जुड़ जाता है तो वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि पार्टी के विधायक मोहम्मद मोकिम द्वारा यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बजाय एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बारे में पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का व्हिप लागू नहीं होता है लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय किया था। इस बारे में समस्त कांग्रेस विधायकों से चर्चा हुई थी। ऐसे में उन्होंने अचानक एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर दिया है, इसलिए इस बारे में पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जाएगा। हाईकमान जो भी निर्देश देगा, उसका पालन किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोडरमा के पंचखेरो डैम में नाव हादसा, दो शव निकाले गए, छह की तलाश जारी
Next Article स्मृति ईरानी और अमित मालवीय के खिलाफ रांची में केस दर्ज

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने 1.08 करोड़ खातों में ट्रांसफर किए 1237 Cr, बोले- कोई भी हकदार छूटना नहीं चाहिए

October 10, 2026
Headlines

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने 1.08 करोड़ खातों में ट्रांसफर किए 1237 Cr, बोले- कोई भी हकदार छूटना नहीं चाहिए

October 10, 2026

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.