Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 11:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश के इन 2 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज
देश

देश के इन 2 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज

October 31, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के मिजोरम और असम में अभी प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नये मरीज सामने आ रहे हैं। इसके विपरीत, पांच राज्य त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड में स्थिति बेहतर है। रविवार की सुबह पिछले 24 घंटों के दौरान इन पांच राज्यों में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

पूर्वोत्तर के सभी राज्यों पर नजर डालें तो नये मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बेहतर है। इस बीच त्रिपुरा सरकार ने राज्य में आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है।

पूर्वोत्तर में नये संक्रमितों की संख्या एक हजार 131 सामने आयी है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख, 40 हजार 885 हो गई है। इनमें 11 लाख, 16 हजार 642 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 455 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 10 हजार, 499 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 11 हजार, 967 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है।

पूर्वोत्तर में सर्वाधिक, मिजोरम में 692 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या एक लाख, 20 हजार, 780 हो गई है। इनमें से एक लाख 14 हजार दो मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 756 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, छह हजार, 348 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 430 है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हो गयी है।

मिजोरम के बाद असम में हालात खराब हैं। इस राज्य में 283 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह लाख, 10 हजार 433 पहुंच गई है, जबकि छह लाख 738 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 371 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दो हजार 352 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार, 996 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 59 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख, 23 हजार 668 है जबकि एक लाख, 20 हजार, 40 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 221 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 708 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 920 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 10 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 84 हजार, 456 हो गई है जबकि 83, हजार 464 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 116 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में इस महामारी से 813 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 46 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 हजार, 605 हो गई है जबकि 81, हजार 695 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 67 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 461 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार, 449 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 11 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55 हजार, 154 है जबकि, 54 हजार, 765 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 109 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 280 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 10 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार 958 हो गई है। इनमें से 31 हजार, 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 183 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 395 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 20 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार, 831 हो गयी है। राज्य में कुल 29 हजार, 883 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 222 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 684 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार कर रही बड़ी प्लानिंग, अब राशन की दुकानों से खरीद सकेंगे छोटे वाले रसोई गैस सिलिंडर!
Next Article पारा शिक्षक ने उग्र आंदोलन करने को लेकर आज झारखंड के समस्त प्रखंडों में बैठक की

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.