WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पुडुचेरी| पुडुचेरी में अब कोरोना भयानक गति से बढ़ रहा है। पिछले साल मार्च में जब से संक्रमण फैला तब से पहली बार मंगलवार को एक दिन में रेकॉर्ड केस और मौतें दर्ज की गईं। यहां 24 घंटे में 2,049 ताजा केस सामने आए और 30 मरीजों की मौत हुई। पुडुचेरी के ही एक जिले यनम में पॉजिटिविटी रेट देश भर में सबसे ज्यादा 96.9 पर्सेंट पाया गया।
जब पॉजिटिविटी रेट बहुत ज्यादा हो तो समझना चाहिए कि टेस्ट में पाए गए मरीज गंभीर हैं और ऐसे बहुत से मामले हैं जो उजागर ही नहीं हो पाए। आदर्श हालात में यह 5 पर्सेंट से कम होना चाहिए लेकिन पुडुचेरी के यनम जिले में यह लगभग 100 पर्सेंट है।



