Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खौफनाक मर्डरः चाकू से गोद-गोदकर 22 साल की युवती को मार डाला, CCTV में कैद हुई घटना
Headlines

खौफनाक मर्डरः चाकू से गोद-गोदकर 22 साल की युवती को मार डाला, CCTV में कैद हुई घटना

October 20, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
बिंदापुर। बिंदापुर थाना इलाके में एक युवती की मंगलवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवती को मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसी समय एक फूड डिलिवरी बॉय उस इलाके से गुजर रहा था। उसकी नजर जब घायल युवती पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।CCTV में कैद हुई घटना, एक दर्जन से ज्यादा बार चाकू गोदा
पुलिस को इस मामले में कई सवालों के जवाब नहीं मिल रहे हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि हत्या को क्यों अंजाम दिया गया? मृतक महज 22 साल की थी और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवती के जान-पहचान वाले लग रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस जगह युवती को चाकू से गोदा गया है, वहां सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। इसमें नजर आ रहा है कि उसपर एक व्यक्ति चाकू से एक के बाद एक वार कर रहा है। वह उससे बचने के लिए भाग रही थी, लेकिन आरोपी उस पर तब तक वार करता रहा जब तक वह जमीन पर बेसुध होकर गिर नहीं गई। इस दौरान उसपर चाकू से एक दर्जन से अधिक वार किए गए।

 

https://twitter.com/mahendermanral/status/1450666506165964800?s=20

बर्थडे पार्टी में जाने का बोलकर घर से गई थी युवती
युवती के परिजनों के अनुसार, देर रात दो बजे पुलिस ने उन्हें यह जानकारी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि युवती यह कहकर घर से गई थी कि वह एक बर्थडे पार्टी में जा रही है। जैसे ही बर्थडे पार्टी का केक कट जाएगा, वह वापस आ जाएगी। परिजनों के अनुसार, उन्हें यह जरा भी अहसास नहीं था कि वह अब कभी घर नहीं आएगी। देर रात उसके एक जानकार का फोन आया। उसने बताया कि उसके पास युवती का फोन आया था। वह कह रही थी कि उसपर किसी अंकित नाम के लड़के ने पिस्टल तान रखी है। अंकित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद फोन कट गया। इससे पहले की परिजन उसे फोन कर पाते उनके पास पुलिसकर्मी पहुंच गए और बताया कि वह घायल हालत में मिली है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वहां युवती बेसुध जमीन पर गिरी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस घायल युवती को समय पर अस्पताल लेकर नहीं गई। उसे अस्पताल पहुंचाने में पुलिस ने दो घंटे का समय लिया। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों में पुलिस को लेकर नाराजगी है। लोगों के अनुसार, जिस जगह पर युवती हम हमला किया वह डार्क स्पॉट है। वहां अक्सर असामाजिक तत्व एकत्रित होकर हंगामा करते रहते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article8-14 साल के बच्चों पर हमला कर रही यह जानलेवा बीमारी, 15 दिन में तेजी से बढ़े मरीज, भर गया अस्पताल
Next Article अगर नहीं है आपके पास ये चीज तो पेट्रोल पंप पर भी कटेगा चालान, नया नियम हुआ लागू

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.