Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 04:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विकास दर में आई गिरावट लेकिन अर्थव्‍यवस्‍था में मंदी नहीं :वित्‍तमंत्री
देश

विकास दर में आई गिरावट लेकिन अर्थव्‍यवस्‍था में मंदी नहीं :वित्‍तमंत्री

November 27, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्‍ली। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्‍यसभा में बुधवार को कहा कि विकास दर में गिरावट आई है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मंदी है। निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बताया कि साल 2009-2014 के अंत में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.4 फीसदी थी, जबकि साल 2014-2019 के बीच यह दर 7.5 फीसदी पर थी। उन्होंने यूपीए-2 और एनडीए-1 सरकार के आंकड़ों को सदन में रखते हुए यह बात कही।
वित्‍तमंत्री ने कहा कि अगर आप अर्थव्यवस्था को समझदारी से देख रहे हैं तो आप ये समझेंगे कि विकास दर में कमी आई है लेकिन यह मंदी नहीं है और यह कभी मंदी नहीं होगी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनडीए सरकार में अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में वृद्धि हुई है। सरकार ने सफलतापूर्वक महंगाई पर काबू किया है।
उल्‍लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में (जीडीपी) विकास दर घटकर पांच फीसदी पर आ गई है। वहीं, चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए विभिन्‍न रेटिंग एजेंसियों और खुद सरकारी प्रतिष्‍ठानों ने विकास दर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, जो कि सरकार के लिए बड़ा झटका होगा। साथ ही हाल के दिनों में ऑटोमोबाइल सहित मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के आंकड़ों में भारी गिरावट का दौर जारी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइसरो ने रचा इतिहास, कार्टोसैट-3 का सफल प्रक्षेपण
Next Article महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पांच महिला समेत छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.