Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 07:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया अस्‍पताल में हुए भर्ती, सांस लेने में तकलीफ
देश

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया अस्‍पताल में हुए भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

September 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को सांस लेने में परेशानी के बाद बुधवार की शाम को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍हें कोरोना संक्रमण के बाद सांस लेने में परेशानी के कारण लोकनायक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बीते 14 सितंबर को उन्‍हें कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में  थे।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जब कोरोना पॉजिटिव हुए थे तब इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया था कि हल्का बुखार होने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इसके बाद उन्‍होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया था। डिप्टी सीएम ने कहा था कि आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।

हाल में ही दिल्‍ली में विधानसभा सत्र के दौरान हुए कोरोना टेस्‍ट के दौरान तीन विधायक भी पॉजिटिव मिले थे। इनमें गिरीश सोनी, प्रमिला टोकस और विशेष रवि कोरोना संक्रमित थे। ये सभी आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। प्रेमिला टोकस आरके पुरम विधानसभा से विधायक हैं जबकि गिरीश सोनी मादीपुर से विधायक हैं। वहीं विशेष रवि करोल बाग से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे।

राजधानी में कोरोना के मामले ढाई लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 59,013 सैंपल की जांच हुई और 3,816 नए मामले आए। वहीं 3,097 मरीज ठीक हुए और 37 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर घटकर दो फीसद पर आ गई है। जून में एक समय यह करीब चार फीसद पहुंच गई थी।

कंटेनमेंट जोन हुए 1937

कोरोना के मामले बढ़ने के कारण कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यहां 48 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस वजह से कुल कंटेनमेंट जोन 1937 हो गए हैं। एक दिन पहले 1889 कंटेनमेंट जोन थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन बेचकर पति ने पत्नी के लिए खरीदा हाथी
Next Article SSC ने जारी किया 2020 का एग्जाम कैलेंडर

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.