Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 10:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 अगस्त को लेकर राजधानी में हाई अलर्ट, ड्रोन उड़ाने पर रोक
देश

15 अगस्त को लेकर राजधानी में हाई अलर्ट, ड्रोन उड़ाने पर रोक

August 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ड्रोन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। 15 अगस्त के आसपास किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए दिल्ली में 2 अगस्त से 16 अगस्त तक ड्रोन समेत सभी छोटे हवाई प्लेटफॉर्म उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश पूरे दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू रहेगा। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। 31 जुलाई को जारी इस आदेश के मुताबिक यह प्रतिबंध 2 अगस्त से प्रभावी होगा और 16 अगस्त तक लागू रहेगा। जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी जारी रखा जा सकता है।

खुफिया इनपुट के बाद लिया गया फैसला

दिल्ली पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में ऐसे इनपुट मिले हैं कि कुछ आपराधिक और असामाजिक तत्व या आतंकवादी छोटे हवाई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने भी आशंका जताई है कि ड्रोन और अन्य उड़ने वाले उपकरणों के जरिए आम लोगों, वीआईपी, संवेदनशील सरकारी इमारतों और स्वतंत्रता दिवस समारोह को निशाना बनाया जा सकता है। इन्हीं आशंकाओं को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे शहर में इस तरह की उड़ानों पर रोक लगा दी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

auto

किन चीजों पर रहेगी रोक

दिल्ली पुलिस के आदेश के मुताबिक प्रतिबंध के दौरान पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंगग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, रिमोट से संचालित विमान, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर और विमान से पैरा जंपिंग जैसी सभी गैर-पारंपरिक हवाई गतिविधियों पर रोक रहेगी। मतलब साफ है कि इस अवधि में कोई भी व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति ऐसे किसी भी उड़ने वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और प्रतिबंध के दौरान किसी भी तरह का ड्रोन या अन्य प्रतिबंधित हवाई उपकरण न उड़ाएं। हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विदेशी मेहमान और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहते हैं। ऐसे में राजधानी को पूरी तरह सुरक्षित रखना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। इसी वजह से इस बार भी समारोह से पहले और उसके तुरंत बाद तक ड्रोन और अन्य छोटे हवाई प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया गया है।

इसे भी पढ़ें : बाजार गई महिला की जंगल में मिली लाश, स्पॉट से मिले रसगुल्ले ने बढ़ाया सस्पेंस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाजार गई महिला की जंगल में मिली लाश, स्पॉट से मिले रसगुल्ले ने बढ़ाया सस्पेंस
Next Article सीएम सम्राट का सख्त निर्देश- मेट्रो निर्माण के दौरान लोगों को न हो कोई परेशानी

Related Posts

Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026

सीएम सम्राट ने दान की अपनी सैलरी, छात्राओं के लिए फेलोशिप और ‘पुलिस दीदी’ का किया ऐलान

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.