WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज को आज भी उम्मीद है कि सुशांत सिंह राजपूत वापस लौट आएंगे. इस बात की जानकारी खुद एक्टर की भांजी मल्लिका सिंह ने फज का वीडियो शेयर करते हुए दी है.
सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह अकसर अपने मामू से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं. कुछ दिनों पहले मल्लिका ने सुशांत के डॉगी फज का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें डॉगी दूसरी तरफ देखता हुआ नजर आ रहा था. इस वीडियो को शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा, “जब भी दरवाजा खुलता है या कोई दरवाजे के पास से गुजरता है तो यह बड़ी उम्मीद से देखता है.” बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फज उनके परिवार के साथ पटना चला गया और इन दिनों वह एक्टर के परिवार के साथ ही है.

