Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 12:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गोरखपुर ऑक्सीजन कांड में डॉ. कफील को मिली क्लीन चिट
देश

गोरखपुर ऑक्सीजन कांड में डॉ. कफील को मिली क्लीन चिट

September 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– सरकार की हुई किरकिरी, एक-एक कर जमानत पर छूटते गए सभी आरोपी

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी) में 10 अगस्त 2017 को ऑक्सीजन की कमी से 60 बच्चों की मौत के मामले में आई जांच रिपोर्ट में डॉक्टर कफील खान को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। बच्चों की मौत के बाद देशभर में उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। यह तब और हुई, जब एक-एक करके सभी आरोपियों को आसानी से जमानत मिलती गयी।

auto

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन की कमी से बच्चों की मौतों को पहले तो सरकार ने नकारा, लेकिन बढ़ते दबाव पर मेडिकल काॅलेज के तत्कालीन प्राचार्य डाॅ. राजीव मिश्र, उनकी पत्नी पूर्णिमा शुक्ल, डाॅ. कफील खान, आक्सीजन सप्लायर मनीष भंडारी सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। कुछ को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया तो कुछ ने आत्मसमर्पण कर लिया था। करीब आठ महीने से ये लोग जमानत के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे थे, बावजूद इसके याचिका नामंजूर होती जा रही थी। फिर, बीते दिनों आक्सीजन सप्लायर मनीष भंडारी की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर करते हुए जमानत दे दी। भंडारी की जमानत के बाद डाॅ. कफील खान की जमानत को भी हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी। धीरे-धीरे सभी आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे।

जेल से चिट्ठी लिखकर सुर्खियों में थे डाॅ. कफील
बाबा राघवदास मेडिकल कालेज ऑक्सीजन कांड के मुख्य आरोपी डॉ. कफील खान ने जेल से करीब दस पन्नों की चिट्ठी लिखकर सनसनी पैदा कर दी थी। डाॅ. कफील खान की चिट्ठी ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री को कठघरे में खड़ा किया था। जेल में मिलने गई पत्नी डाॅ. शाबिस्ता खान को डाॅ. कफील ने यह पत्र सौंपा था जिसे परिजनों ने जारी किया था। उन्होंने चिट्ठी में साफ तौर पर कहा था कि आक्सीजन कांड में प्रशासनिक लापरवाही को छुपाने के लिए उन्हें सलाखों के पीछे धकेला गया है। 10 पेज के इस पत्र के पांचवें पेज पर डाॅ. कफील ने लिखा था कि मेरी जिन्दगी में उथल-पुथल उस वक्त शुरू हुई, जब 13 अगस्त की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे। बकौल कफील, उन्होंने कहा कि तुम हो डॉक्टर कफील जिसने सिलेंडरों की व्यवस्था की। मैंने कहा, हां सर। फिर वह नाराज हो गए और कहने लगे कि तुम्हें लगता है कि सिलेंडरों की व्यवस्था कर देने से तुम हीरो बन गए। फिर बोले कि मैं देखता हूं इसे।

डाॅ. कफील ने पत्र में लिखा कि योगी जी नाराज थे क्योंकि यह खबर किसी तरह मीडिया तक पहुंच गयी थी। लेकिन मैं अपने अल्लाह की कसम खाकर कहता हूं कि मैंने उस रात तक इस सम्बन्ध में किसी मीडियाकर्मी से कोई बात नहीं की थी। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया था कि इसके बाद पुलिस ने उनके घर पर आना शुरू कर दिया था। फिर, धमकी देना, उनके परिवार को डराना शुरू हुआ। उन्हें यह चेतावनी भी दी गई कि उनका एनकाउंटर कर दिया जायेगा। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के लिए खुद को सरेंडर कर दिया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजस्टिस नजीर ने मुस्लिम पक्ष से कहा- एएसआई रिपोर्ट पर सवाल नहीं उठा सकते
Next Article शरद पवार के समर्थन में आए राहुल, बोले- सरकार बना रही विपक्षी को निशाना

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.