Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»इस इलाके में एक वर्ष में 9वीं बार दर्ज हुआ भूंकप
देश

इस इलाके में एक वर्ष में 9वीं बार दर्ज हुआ भूंकप

October 4, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

सिवनी। जिले में सोमवार सुबह 7.49 बजे रियेक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता और 8.12 बजे 2.9 तीव्रता का भूकंप का झटका दर्ज किया गया है, जिसका एपीसेंटर 5 किलोमीटर गहराई में स्थित है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलाजी की वेबसाइट के अनुसार सिवनी जिले में पहला भूंकप उत्पत्ति समय 04 अक्टूबर 07:49: 47 आईएसटी अक्षांश 21.96 देशांतर 79.56 , परिमाण 3.7 गहराई 5 किमी पर दर्ज हुआ है। दूसरा दूसरा भूंकप उत्तत्ति समय 04 अक्टूबर 08ः12ः04 आईएसटी अक्षांश 22.04 देशांतर 79.68 परिमाण 2.9 गहराई 5 किमी दर्ज किया गया है। इस भूकंप के झटके से जिलेवासियों में भय का माहौल था। हालाकि भूकंप से किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान होने की सूचना नहीं है।

वर्ष 2020 में दर्ज किये गये 5 भूंकप, 22 नवंबर को रहा सबसे तीव्रता वाला भूंकप

जिले में 01 अक्टूबर को भूंकप समय 11ः49ः09 आईएसटी अक्षांश 22.11 देशांतर 79.59, परिमाण 3.6, गहराई 5 किमी दर्ज किया गया था। 21 सितम्बर को 06ः05ः58 आईएसटी अक्षांश 22.06, देशांतर 79.62, परिमाण, 2.1 और गहराई 10 किलोमीटर दर्ज किया था। पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर का महीना भूकंप का रहा। यहां 50 से ज्यादा भूगर्भीय कंपन लोगों ने महसूस किये वहीं रिएक्टर स्केल पर 5 बार भूकंप के झटके दर्ज किये है। जिसमें 27 अक्टूबर में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता, 31 अक्टूबर को दिन में दो बार तीव्रता 3.1 और 3.5 रही. वहीं 9 नवंबर को तीव्रता 3.4 , 22 नवंबर को 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय से लगे ग्राम डूंडासिवनी, छिड़िया पलारी व आसपास के ग्रामों में भूकंप जैसे हल्के झटके आमजन द्वारा एक पखवाडे से महसूस किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी इस तरह के भूकंप व भूकंप जैसे तेज झटके आमजनों ने महसूस किए गए थे।

जल रिसाव की वजह से महसूस किया जा रहा कंपन

जिला प्रशासन द्वारा विगत 22 सितम्बर 21 को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया भारत सरकार को प्रभावी क्षेत्रों में सर्वे का अनुरोध किया गया था। इसके बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया की टीम 24 सितम्बर 21 को जिले में पहुंची। जियोलॉजिस्ट एम.एस.पठान के निर्देशन में टीम ने कम्पन प्रभावी क्षेत्र आमाझिरिया, राघादेही, बींझावाड़ा, डूंडासिवनी, इंदावाड़ी, गहरानाला, चूना भट्टी, बिठली, मानेगांव, कोहका, माथाटोला, रिंझाई एवं सेलुआ तथा अन्य क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय व्यक्तियों से चर्चा की गई।

सर्वे की रिपोर्ट 1 अक्टूबर को प्राप्त हुई, जिस पर कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया के एडिशनल डायरेक्टर हेमराज सूर्यवंशी से विस्तृत चर्चा की गई। सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि विगत दिवसों से सिवनी जिले में महसूस किया जा रहे सौम्य झटके हैं, जो कि पानी के रिसाव के कारण होते हैं। यह सौम्य झटकों से नुकसानी की संभावना नहीं होती है। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से इन भू- घटनाओं से भयभीत न होते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई।

घरों से बाहर निकले लोग

रविवार-सोमवार की दरम्यिानी रात्रि 1.40 और 2.07 बजे मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामों के आमजनों ने झटका महसूस किया और घर से बाहर निकलकर सडकों पर आ गये। कंपन के कारण लोगों की गहरी नींद भी टूट गई और वह घर के बाहर खडे होने को मजबूर हो गये। आमजनों के अनुसार बीते एक पखवाडे से भूगर्भीय हलचल हो रही है। इनमें से सबसे तेज भूंकप को लोगों ने सोमवार की सुबह महसूस किए।

सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई भूगर्भीय हलचल

बीते दिनों आये व सोमवार को सबसे तेज भूंकप की हलचल को कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान में लगे कैमरे में कैद किया है।

सुरक्षित और सतर्क रहने के दिये संदेश

सोशल मीडिया में जिलेवासियों द्वारा कहा गया कि यह भूंकप जिलेवासियों को डरा रहे हैं, आप सतर्क रहिये, सुरक्षित रहिये।

भूकंप के संबंध में जिलेवासियों से पुलिस अधीक्षक ने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भूकंप आने के पूर्व की तैयारी में आपदा किट (बैग) बनाकर रख लें, जिसमें मोबाईल, जरूरी कागजात, टार्च, माचिस, मोमबत्ती, खाने पीने का सामान, कुछ रुपये व जरूरी दवाएं शामिल हो प्राथमिक चिकित्सा किट अपने घरों में अवश्य रखे।

मकान के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करा ले। झूमर, पंखे, भारी टांगने वाली वस्तुओं के नीचे न सोए। ज्वलनशील पदार्थों एवं गैस सिलेण्डर को सुरक्षित स्थान पर रखें। घर के बिजली के कनेक्शन व तारों को चैककर मरम्मत करवा ले एवं घर की बिजली सप्लाई हेतु मेन स्विच अवश्य लगवाये।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड: राज्य में संडे लॉकडाउन होगा खत्म!
Next Article बरकट्ठा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में हलचल तेज

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.