WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुंबई : महाराष्ट्र के अगले सीएम एकनाथ शिंदे बनेंगे। गुरूवार शाम 7.30 बजे ही एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस प्रेसवार्ता में ही महारष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने यह मीडिया को बताया कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ एकनाथ शिंदे लेंगे। गुरूवार को केवल एकनाथ शिंदे ही शपथ लेंगे।उन्होंने कहा कि हम सत्ता के लिए शिंदे का समर्थन नहीं कर रहे है हम इस सरकार को सफल बनायेंगे।

