Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 09:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»पटवारी परीक्षा: परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की बस रेलिंग से टकराकर खाई में गिरी, एक युवती की मौत-22 घायल
देश

पटवारी परीक्षा: परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की बस रेलिंग से टकराकर खाई में गिरी, एक युवती की मौत-22 घायल

October 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भरतपुर। (पटवारी परीक्षा)बयाना थाना इलाके में समोगर पुल के पास एक बस खाई में पलट गई। बस में पटवारी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी बैठे हुए थे। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। बाकी के 22 अभ्यर्थी घायल बताए जा रहे हैं।

प्रशासन की तरफ से पटवारी परीक्षा को देखते हुए निजी बस लगाई गई थी, जो भरतपुर से करौली रूट पर चल रही थी। करौली जाने के लिए बयाना रास्ते से जाना पड़ता है। जब बस बयाना से जा रही थी तो समोगर पुल पार करने के बाद सामने से अचानक पिकअप वाहन आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस रेलिंग से टकरा गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिर गई। बस गिरते ही चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बस में करीब 50 सवारियां थीं। डॉक्टर ने 22 अभ्यर्थियों को भर्ती कर लिया और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। मृत युवती का नाम नेहा शर्मा है, जो कि हिंडौन सिटी के चौबे पाड़ा इलाके की रहने वाली है।

सभी का इलाज बयाना अस्पताल में चल रहा था। इनमें से 12 को देर रात भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में रेफर किया गया। सूचना मिलने पर कलेक्टर व एसपी भी मौके पर पहुंचे। गंभीर घायलों का इलाज शुरू किया गया। जबकि 6 लोग निजी अस्पताल में इलाज के लिए गए। अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी साथ थे। घायल अभ्यर्थियों ने बताया कि हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाला। हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं देर रात तक बस ड्राइवर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के करीबी की गोली मारकर हत्या
Next Article INS RANVIJAY: भारतीय नौसेना के INS रणविजय में आग लगी, 4 नौसैनिक झुलसे

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.