Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 01:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किसान नेता ने किया बड़ा ऐलान, एक बार फिर बदलेगी राजनीति
देश

किसान नेता ने किया बड़ा ऐलान, एक बार फिर बदलेगी राजनीति

July 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव  के लिए किसान संगठनों  ने भी कमर कस ली है. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत  ने कहा कि किसान नेताओं के चुनाव लड़ने का विकल्प खुला है.

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सितंबर महीने में एक मीटिंग मुजफ्फरनगर होगी और वहीं से आगे की रणनीति तय होगी, सरकार के पास 2 महीने का वक्त है, बातचीत कर ले. उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब से किसान आएंगे और आगे की रणनीति पर विचार करेंगे.

राकेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर में पूरे किसान इकट्ठा होंगे और देशभर के किसानों के लिए आगे की इफेक्टिव रूपरेखा होगी. किसान नेताओं के चुनाव लड़ने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि चुनाव लड़ना क्या कोई गलत है, हम क्या वोट नहीं देते और अगर जो वोट देते हैं, वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उसमें गलत क्या है, वह चुनाव लड़ सकते हैं.

राकेश टिकैत ने साफ किया कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा, भारतीय किसान यूनियन को लेकर आगे की क्या रणनीति रहेगी, उसका अभी पता नहीं. उन्होंने कहा कि मैंने फिर से ट्रैक्टर की बात की है और इस बार नया ट्रैक्टर होगा, नए बंपर के साथ ज्यादा मजबूत होगा और पता नहीं हम कहां जाएंगे.

दिल्ली जाने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली जाने की कॉल देगा तो वहां भी जाएंगे और ट्रैक्टर पर तो हम 87 से दिल्ली जा रहे हैं, वहां जाते रहते हैं और यह किसान का साधन है, हम उसे ट्रैक्टर कहेंगे, हम उसे टैंक कहेंगे, हम उसे एसी बस कहेंगे, उस पर क्या ऐतराज़ है.

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का साधन ट्रैक्टर है और अगर ट्रैक्टर सामने है तो वह किसी और का नहीं सुनता है और जब ट्रैक्टर साथ में है तो फिर तूफान मेल है फिर और किसी की नहीं सुनते. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से सितंबर में नई क्रांति की शुरुआत होगी और नया चैप्टर शुरू होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबुखार से तप रहा था 11 महीने का बच्चा, माँ ने गला घोंट कर की हत्या, लेकिन सामने आया यह राज
Next Article राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओड़िसा रवाना, सीएम हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर दी विदाई

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.