Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 08:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिता ने दो बच्‍चों के साथ की आत्‍महत्‍या
देश

पिता ने दो बच्‍चों के साथ की आत्‍महत्‍या

October 27, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट-रायगड़ा जिले की सीमा पर मौजूद सिंगाराम रेलवे स्टेशन पर एक ही परिवार के तीन लोगों का छिन्न-विछिन्न अवस्था में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। तीनों शव की पहचान कर ली गई है। इनका नाम पिता केशव सुबुद्धि (45), 12 वर्षीय बेटी भाग्यलक्ष्मी एवं बेटा सोहन सुबुद्धि (7) है।

इनका घर जिलास कोरापुट के दशमंतपुर ब्लाक में है मगर वह करीबन 15 साल से रायगड़ा जिले के टिकिरी थाना अन्तर्गत पोड़ापाड़ी गांव में अपनी पत्‍नी एवं बच्चों के साथ रहते थे। इस रहस्यमय घटना के पीछे क्या कारण है, इस संदर्भ में ना ही प्रत्यक्षदर्शी कुछ बता रहे हैं और ना ही परिवार के लोग मुंह खोल रहे हैं। हालांकि जीआरपी ने इसे आत्महत्या बताया है। जीआरपी का कहना है कि मृत्यु के पीछे पारिवारिक कलह है। इसी कलह के कारण दो बच्चों के साथ पिता ने आत्महत्या कर ली है।

Advertisement Advertisement

केशव की पत्‍नी का कहना है कि टिकिरी के पास हिंडालको कंपनी में केशव काम करते थे। सुबह के समय वह घर आए और दोनों बच्चों को घुमाने ले जाने की बात कहकर बाइक से निकल गए। कुछ समय बाद फोन कर कहा कि नहाने के लिए पानी गरम कर रखो मैं आ रहा हूं। इसके कुछ ही समय बाद खबर आयी की तीन लोगों का छिन्न-विछिन्न अवस्था में सिंगाराम रेलवे स्पेशन पर शव पड़ा है। वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि मालगाड़ी जब आ रही थी उस समय पटरी से हटने के लिए दोनों बच्चें छटपटा रहे थे मगर पिता ने दोनों बच्चों को दोनों हाथों में जकड़ लिया था। देखते-देखते ही मालगाड़ी और उनके ऊपर से गुजर गई। तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इस रहस्यमय मृत्यु घटना के पीछे हकीकत में क्या कारण उस पर रहस्य बरकरार है। जीआरपी कह रही है कि पारिवारिक कलह के कारण केशव ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने के लिए ट्रेन लाइन पर चलकर आ रहे थे और मालगाड़ी का धक्‍का लगने से तीनों की मौत हो गई। किस कारण से पारिवारिक विवाद था। इन तमाम विषयों पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब कोई भी खरीद सकता है जम्मू-कश्मीर में जमीन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Next Article बिना शर्ट के ऑनलाईन काेर्ट में पेश हुए वकील, भड़के जज साहब

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.