WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कोकराझार (असम)। बीटीआर के कोकराझार जिले के परवतझोरा उपखंड के बगरीबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शालबाड़ी साप्ताहिक बाजार में आग लगने के कारण चार दुकानें जलकर नष्ट हो गईं, जबकि पांच दुकानें आंशिक रूप से जली हैं।
गुरुवार सुबह आठ बजे के आसपास शालबाड़ी साप्ताहिक बाजार में रहमान की हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से लगना बताया गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान जताया गया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

