Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 09:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»आतंकियों के मददगार पांच सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
Headlines

आतंकियों के मददगार पांच सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

October 15, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकियों का साथ दे रहे पांच सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। जिन पांच कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें तनवीर सलीम, सैयद इफ्तिखार अंद्राबी, आफाक अहमद वानी, इरशाद अहमद खान और अब्दुल मोमिन पीर शामिल हैं। इन पर आतंकियों को आर्थिक रूप से भी मदद पहुंचाने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक, तनवीर सलीम डार जम्मू कश्मीर पुलिस में 1991 में भर्ती हुआ और वर्ष 2002 के दौरान वह आग्जिलरी बटालियन में स्थानांतरित कर दिया गया था। तनवीर सलीम डार हमेशा अलगाववादी और कट्टरपंथी विचारधारा का समर्थक रहा हैं।

आग्जिलरी बटालियन में तैनाती के दौरान वहां आतंकियों के हथियारों की मरम्मत कराने के अलावा उन तक हथियार पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। वह लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर के लिए श्रीनगर में ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करता था।

उसने तत्कालीन एमएलसी जावेद शाला उर्फ जावेद शाह की हत्या में भी लश्कर-ए-तैयबा के आत्मघाती आतंकियों की मदद की थी।

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में पकड़े गए नार्काे टेरेरिज्म माड्यूल

सैयद इफ्तिखार अंद्राबी वन विभाग में प्लांटेशन सुपरवाइजर के पद रहते हुए लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के लिए ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करता था।

उसने गुलाम कश्मीर में बैठे कई आतंकी सरगनाओं के साथ अपने संबंध बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की वित्तीय मदद के लिए नार्काे टेरेरिज्म का माड्यूल तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। वह खुद भी ऐसे एक माड्यूल का अहम सदस्य था। जून 2020 में उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में पकड़े गए नार्काे टेरेरिज्म माड्यूल में वह शामिल था।

बारामुला स्थित सेंट्रल कापोरेटिव बैंक में बतौर प्रबंधक तैनात आफाक अहमद वानी भी जून 2020 में हंदवाड़ा में पकड़े गए लश्कर एवं हिजबुल मुजाहिदीन के नार्काे टेरेरिज्म माडयूल से जुड़ा है।

वह मादक पदार्थों को कश्मीर से बाहर भेजने और उनकी कमाई का एक हिस्सा आतंकियों तक पहुंचाने के अलावा गुलाम कश्मीर से हथियारों की तस्करी भी करता था।

अब्दुल मोमिन पीर नार्काे टेरर माड्यूल

बारामुला में जलशक्ति विभाग में बतौर चौकीदार के रूप में तैनात इरशाद अहमद खान आतंकियों को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाने का काम करता था। वह गुलाम कश्मीर से आने वाले आतंकियों को वादी के भीतरी इलाकों में सुरक्षित ठिकाने प्रदान करने के अलावा कई आतंकियों को भारत से बाहर जाने में भी मदद करता था।

अब्दुल मोमिन पीर नार्काे टेरर माड्यूल चला रहा था। वह आतंकियों के लिए हवाला के जरिए भी पैसे का बंदोबस्त करता था। उसने वर्ष 2016-17 के दौरान दो बार पाकिस्तान की यात्रा की। इसे पढे़: कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के उम्‍मीदवार शशि थरूर के पक्ष में केम्‍पेनिंग के लिए उतरे आदित्‍य विक्रम जयसवाल 

अपने पाकस्तान दौरे के दौरान उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों के अलावा कई आतंकी सरगनाओं के साथ मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में आतंकी एवं अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सक्रिय था। इसे पढे़: डिलीवरी बॉय का सामान चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडिलीवरी बॉय का सामान चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
Next Article Asia Cup 2022 पर भारत का कब्जा, सातवी बार जीता एशिया कप

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.