Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 07:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी ने पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या
देश

पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी ने पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या

July 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

एमपी। मध्य प्रदेश के खरगोन में फुटबॉल की पूर्व नेशनल प्लेयर और वर्तमान स्पोर्ट्स टीचर ने जीवन से हताश होकर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और जान दे दी. पुलिस को पूर्व खिलाड़ी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. युवती ने सुसाइड से पहले ऑडियो वायरल क‍िया. एसडीओपी ने कहा क‍ि जांच की जा रही है.

 

खरगोन में एक निजी स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर और फुटबॉल की पूर्व नेशनल खिलाड़ी रही भावना धनगर ने खरगोन के डाबरिया फलिये स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास एक सुनसान खेत में खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी कर ली.

Former national football player commits suicide

 

करीब 25 वर्षीय फुटबॉलर और स्पोर्ट्स टीचर भावना धनगर ने पेट्रोल डालने से पूर्व अपने सोशल मीडिया के स्टेटस पर जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी करने की भी बात लिखी थी.

 

वहीं, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें अपनी मर्जी से सुसाइड करने की बात लिखी है.

 

फुटबॉल खिलाड़ी रही भावना ने अपने स्टेटस पर लिखा, “मैं भावना धनगर अपनी मर्जी से खुदकुशी करने जा रही हूं, मैं मेरी जिंदगी से परेशान हूं. मैं चाहती हूं कि मेरे कारण किसी को परेशान न करें, अलविदा जिंदगी.” यह लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

Former national football player commits suicide

 

अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगने से पूर्व भावना ने अपनी फ्रेंड से मोबाइल पर भी बात कर सुसाइड करने की चर्चा की थी लेकिन पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचते, उसके पूर्व ही फुटबॉल की नेशनल खिलाड़ी रही भावना पेट्रोल डालकर खुदकुशी कर चुकी थी.

घटना के बाद जैतापुर पुलिस ने गुरुवार सुबह युवती का शव बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां परिजनों सहित खेल से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचे.

 

इस घटना को लेकर खरगोन एसडीओपी रोहित अलावा का कहना है कि आज सुबह डाबरिया रोड पर एक खेत मे 25 वर्षीय युवती का शव मिला है जिसमें जलने के निशान भी मिले हैं. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जबकि मोबाइल के स्टेटस पर सुसाइड करने का भी जिक्र किया है. जानकारी मिली है कि वह पूर्व में फुटबॉल खिलाड़ी भी रही है. युवती ने अपने सुसाइड नोट में जिंदगी से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी है. पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतालाब में डूबे 8 और 13 साल के दो नाबालिग भाई
Next Article बाबा आम्रेश्वर धाम परिसर में मा. जिला जज व जिला प्रशासन ने किया वृक्षारोपण

Related Posts

Headlines

गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

September 4, 2026
Headlines

मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, सीएम हेमंत ने फोड़ी दही हांडी

September 4, 2026
Headlines

कान्हा की जयकारों से गूंजा पटना सिटी, झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM सम्राट

September 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 5, 2026

गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

September 4, 2026

मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, सीएम हेमंत ने फोड़ी दही हांडी

September 4, 2026

कान्हा की जयकारों से गूंजा पटना सिटी, झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM सम्राट

September 4, 2026

पारगढ़ा में तीन मौतों के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 87 ग्रामीणों की हुई जांच

September 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.