Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 09:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ी खबर: हाई अलर्ट पर सेना, एलओसी पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी
देश

बड़ी खबर: हाई अलर्ट पर सेना, एलओसी पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी

October 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में 11 गैर प्रांतीय नागरिकों की हत्या और आतंकरोधी अभियान में सेना के नौ जवानों के शहीद होने के बाद थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। उन्होंने मंगलवार को एलओसी पर पुंछ और राजौरी के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सेना के कमांडरों को शॉर्ट नोटिस पर ऑपरेशन के लिए तैयार रहने को कहा। जंगलों में छिपे आतंकियों के विरुद्ध जारी ऑपरेशन को जल्द पूरा करने के लिए अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया है।

 

Advertisement

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा करके खुद स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन किया। यहां सुरक्षा बल एक सप्ताह से आतंकवादियों के एक समूह को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें अब तक नौ सैनिक शहीद हो चुके हैं।सेना प्रमुख को कमांडरों ने वर्तमान स्थिति और चल रहे घुसपैठ विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल कमांडिंग ऑफिसर ने जनरल नरवणे को सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों पर अपडेट दिया। उन्होंने अग्रिम इलाकों का दौरा करने के बाद जमीन पर मौजूद सैनिकों और कमांडरों से बातचीत भी की।

 

सुरक्षा समीक्षा के हिस्से के रूप में जनरल नरवणे राजौरी-पुंछ मार्ग पर भीम्बर गली भी गए। वहां 14 अक्टूबर को आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में चार सैनिक शहीद हो गए थे। दोनों पक्षों के बीच पहली मुठभेड़ 11 अक्टूबर को पुंछ जिले के देहरा की गली इलाके में हुई थी, जिसमें एक जेसीओ सहित पांच सैन्यकर्मी शहीद हुए थे। अभी तक यह साफ नहीं है कि इन दोनों वारदात में आतंकियों का एक ही समूह शामिल था या दोनों अलग-अलग ग्रुप थे। फिलहाल जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद से यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और सेना ने मिलकर इलाके की पूरी तरह घेराबंदी कर रखी है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आतंकवादी भाग न पाएं।

 

सूत्रों का कहना है कि नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों का दौरा करने के बाद जनरल नरवणे आतंकियों पर कार्रवाई करने को लेकर कोई बड़ा एक्शन लेने का आदेश दे सकते हैं। वह कश्मीर घाटी में गैर प्रांतीय लोगों की हो रही हत्याओं को लेकर भी पुलिस और अन्य एजेंसियों के अफसरों से बात करेंगे। दौरे के पहले दिन उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात की जानकारी ली।यहां उनके साथ व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जीओसी, उत्तरी कमान के जीओसी समेत अन्य अफसर मौजूद थे। इसके बाद वह नगरोटा सैन्य मुख्यालय पहुंचे। नरवणे ने सैन्य अधिकारियों से कहा है कि पुंछ में घेरे गए आतंकी किसी कीमत पर भागने नहीं चाहिए। इसीलिए पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूपी चुनाव जीतने के लिए प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान, बीजेपी को मिलेगी कड़ी टक्कर
Next Article बारिश का रौद्र रूप: बह गया रेलवे ट्रैक, शताब्दी समेत कई ट्रेनें निलंबित

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.