Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना वायरस की रोकथाम को सभी कारगर कदम उठा रहा स्वास्थ्य मंत्रालय : डॉ. हर्षवर्धन
देश

कोरोना वायरस की रोकथाम को सभी कारगर कदम उठा रहा स्वास्थ्य मंत्रालय : डॉ. हर्षवर्धन

February 7, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे और उससे निपटने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्य सभा में दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में सदन को बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने और इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

डा. हर्षवर्धन ने चीन से आए यात्रियों पर निगरानी से लेकर सभी 12 हवाई अड्डों पर चीन, हांगकॉंग, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने सदन को बताया कि केरल में कोरोना वायरस के तीन मामले आए हैं और सभी मरीजों की हालत स्थिर है। डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इस बारे में 17 जनवरी को पहली एडवायजरी जारी की गई थी। तब से समय-समय पर संशोधित एडवायजरी जारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि देश में आगे कोरोना वायरस का संक्रमण न आए, इसके लिए चीन से आने वाले लोगों के वीजा पर रोक लगा दी गई। चीन के वुहान शहर में कोरोना के कहर के कारण वहां सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। वहां फंसे भारत के 654 छात्रों को बाहर सुरक्षित निकालने के लिए एयरइंडिया के विशेष विमान ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को उड़ान भरी थी। वहां से 647 भारतीय छात्रों और मालदीव के 7 नागरिकों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। इस काम के लिए एयरइंडिया बधाई की पात्र हैं। वहां से लाए गए सभी छात्रों को मानेसर और छावला स्थित कैंप में रखा गया है। सभी की जांच की गई और सभी जांच में नेगेटिव पाए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 18 जनवरी से अब तक कुल 1275 फ्लाइट्स के 1,39,539 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 150 संदिग्ध यात्री पाए गए थे, जिनमें कोरोना वायरस से मिलते जुलते लक्षण पाए गए। उन्हें अलग कर उनकी जांच की गई। इसके लिए सभी 12 हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीनों के साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि नेपाल में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि होने के बाद वहां से आने-जाने वाले रास्तों पर स्क्रीनिंग कैंप लगाए गए हैं। नेपाल से सटे गांवों में इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष पंचायतें लगाई जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कंट्रोल रूम (011-23978046) भी बनाया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहता है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए अफगानिस्तान और भूटान ने मांगी मदद
डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए अफगानिस्तान ने सैंपल जांच के लिए मंत्रालय से मदद मांगी है औऱ भूटान ने भी तकनीकी सहयोग की अपेक्षा की है। दोनों देशों को भरपूर मदद की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंग्लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराया
Next Article प्रदूषण फैला रहे हार्ड कोक फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करें रामगढ़ डीसी :  हेमंत सोरेन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.