Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए अध्यक्ष बने एचएस धामी 
देश

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए अध्यक्ष बने एचएस धामी 

November 9, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चंडीगढ़: सिखों की मिनी पार्लियामेंट की पहचान रखने वाले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए मतदान में अकाली दल समर्थित प्रो. हरजिंदर सिंह धामी निर्वाचित हुए हैं। धामी ने अपनी विरोधी एवं अकाली दल से बागी होकर चुनाव लड़ रही बीबी जागीर कौर को 62 वोटों से पराजित किया। जागीर कौर के चुनाव मैदान में उतरने के बाद एसजीपीसी अध्यक्ष पद के लिए 23 साल बाद वोटिंग हुई है। जागीर कौर चार बार एसजीपीसी की प्रधान रह चुकी हैं। इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के मुद्दे पर उनका अकाली दल के साथ मतभेद इतना बढ़ा कि अकाली दल ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। एसजीपीसी के कुल 185 सदस्य हैं। जिसमें से 170 का चुनाव होता है, जबकि 15 को नामजद किया जाता है। 26 सदस्यों की मौत होने तथा दो सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद आज अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 157 सदस्यों ने भाग लिया। एसजीपीसी में कुछ सदस्य सांसद सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाली अकाली दल अमृतसर से भी संबंधित थे। वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले अकाली दल अमृतसर ने वोटिंग से किनारा कर लिया। दरबार साहिब स्थित तेजा सिंह समुंदरी हॉल में हुए मतदान के दौरान एचएस धामी को 104 वोट तथा बीबी जागीर कौर को 42 वोट मिले। एसजीपीसी चुनाव में पहले भी कई बार उम्मीदवार बागी होकर लड़ते रहे हैं, लेकिन यह पहला मौका जब जागीर कौर को पूर्व प्रत्याशियों के मुकाबले अधिक वोट मिले हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें मुख्य न्यायधीश के तौर पर ली शपथ 
Next Article फेसबुक ने 11 हजार कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रस्ता

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.