WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
महोबा (उप्र)। महोबा के के कबराई कस्बे में एक महिला को कथित तौर पर बांधकर बलात्कार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 65 साल की महिला को हाथ-पैर बंधे हुए गंभीर हालत में पाया.
सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने कहा कि महिला ने आरोपी की पहचान भरत कुशवाहा (45) के रूप में की, जिसे हिरासत में ले लिया गया है, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

