Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हैदराबाद : दिशा रेप और हत्याकांड के चारों आरोपित पुलिस एनकाउंटर में ढेर
देश

हैदराबाद : दिशा रेप और हत्याकांड के चारों आरोपित पुलिस एनकाउंटर में ढेर

December 6, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हैदराबाद। देश को हिलाकर रख देने वाले हैदराबाद के दिशा रेप और हत्याकांड के चारों आरोपितों को पुलिस ने आज तड़के हिरासत से भागने के दौरान मार गिराया। पुलिस उन्हें घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट करने के लिए ले गई थी। उसी दौरान इन चारों आरोपितों ने भागने का प्रयास किया, नतीजतन पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें वे चारों मारे गए।

साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर श्री सज्जनर ने इसकी पुष्टि की है और वह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने चारों आरोपितों को आज तड़के करीब 3.30 बजे शादनगर के पास नेशनल हाइवे 44 पर घटना स्थल (चट्टानपल्ली ब्रिज) पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए ले गई थी और उनसे सीन रिक्रिएट करने के लिए कह रही थी। उस दौरान आरोपितों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने इन्हें अपने तरीके से रोकने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस को लगा वह इन्हें सामान्य तरीके से काबू नहीं कर पाएगी तो पुुलिस ने गोली चलाई, जिसमें चारों आरोपित मारे गए। फिलहाल ये सभी सात दिन की पुलिस हिरासत में थे। पुलिस ने सभी शवों को मौके से हटा दिया है ताकि किसी भी तरह का हंगामा न हो।

उल्लेखनीय है कि 28 नवम्बर को 22 साल की महिला डाक्टर दिशा का अधजला शव नेशनल हाइवे 44 के निकट शादनगर इलाके में मिला था। उसके साथ 27 नवम्बर की रात में रेप करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों मोहम्मद आरिफ पाशा ,जोल्लू शिवा ,जोल्लू नवीन और चेन्नकेशवुलु को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने इन्हें एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में भेजा था। हैवानियत भरे इस कांड के बाद से देश भर में उबाल था और चारों को फांसी दिए जाने की मांग उठ रही थी। दिशा के पिता और बहन ने अपनी प्रतिक्रिया में पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें 10 दिन बाद न्याय मिल गया।

स्वाति मालीवाल ने अनशन खत्म किया
उधर, दिशा रेप एवं हत्याकांड के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में लोग आंदोलनरत थे। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर थीं। आज सुबह दिशा रेप और हत्याकांड के चारों आरोपितों को पुलिस द्वारा मार गिराए जाने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने आमरण अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएनबी घोटाला : नीरव मोदी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, संपत्ति भी होगी जब्त
Next Article पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म के दोषियों को न हो दया याचिका का प्रावधान : राष्ट्रपति

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.