Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 11:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीस साल की सारी कसर कर दूंगा पूरी : रणजीत सिंह
देश

तीस साल की सारी कसर कर दूंगा पूरी : रणजीत सिंह

November 21, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

सिरसा। हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा है कि पिछले कई साल से सरकार में हिस्सा न होने के कारण लोगों के कार्य नहीं करवा सका। क्षेत्र में अधिक विकास नहीं हो सका, लेकिन अब हमारी सरकार में हिस्सेदारी हो गई है। मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र के इतने कार्य करवा दूंगा कि पिछले 30 साल की सारी कसर पूरी हो जाएगी।

गुरुवार को चौधरी रणजीत सिंह रानियां के गाबा रिसोर्ट में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर उनका ढोल-नंगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आयोजकों ने मंच पर मंत्री को फूलों का बड़ा हार पहनाकर अभिनंदन किया।

Advertisement

बिजली मंत्री ने कहा कि विधानसभा में अच्छा बोलने वाले को लोग बार-बार सुनना पसंद करते हैं। लेकिन कई ऐसे नेता हैं जो पूरे पांच साल एक बार भी अपने क्षेत्र के मुद्दे को उठाने का काम नहीं करते। मैं विश्वास दिलाता हूं कि विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र की हर जायज मांग को उठाऊंगा और आप लोगों की आवाज बनकर काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सप्ताह में मेरा राजनीतिक करियर बदला है, मैं अगले तीन महीने में पूरे हरियाणा में बिजली विभाग की तस्वीर बदल दूंगा और रानियां हलके को चमकाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। अगले छ: माह में सभी कार्य पूरे करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सिरसा जिला को नशा मुक्त बनाना मेरा संकल्प है और किसी भी कीमत पर चिट्टे को बिकने नहीं दूंगा। नशे के कारोबारियों पर पूरा शिकंजा कसते हुए सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अच्छे कार्य करेगा उसको सम्मान और गलत व भ्रष्टाचारी अधिकारियों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जायज कार्यों के लिए चंडीगढ़ मेरा दफ्तर और सिरसा में निवास के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। विशेष रूप से बिजली के मामले तो बिल्कुल भी नहीं। इसी कड़ी में कैबिनेट की पहली बैठक में पहली कलम से ही खेतों की बिजली को 8 की बजाए 10 घंटे करवाने का काम किया। इसके अलावा बुआई के दिनों में खेतों में बिजली की कोई दिक्कत न रहे, इसके लिए अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर आदित्य चौटाला, एसडीएम संयम गर्ग,राज गाबा, दीपक गाबा, नरेन्द्र गाबा, रवि मोंगा, बिशन ङ्क्षभंडर, मास्टर बूटा सिंह, मुख्यतार सिंह, सरपंच सूचा सिंह, सरपंच बूटा सिंह, पूर्ण सिंह, प्रेम सेठ, गुरनाम सिंह खिंडा, सुशील गर्ग, स्वर्ण सिंह, एमसी सलवंत सिंह , बुटा सिंह संतनगर, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, गुरनेल,, जगजीत सिंह,, एमसी बख्शीश, अश्वनी मिढा, धनवेश पोपल, सुदर्शन नम्बरदार, कुलबर खिंडा, सोना एमसी, सुशील गुंबर, सुखचैन बराड़, सुखप्रीत बराड़, सुखवंत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व के नाम पर दिया धोखा, मामला दर्ज करने की मांग
Next Article ‘आप’ ने रामविलास पासवान से मांगा इस्तीफा

Related Posts

Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Headlines

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.