Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बैंक लॉकर में रखा सोना चोरी हो गया, तो नहीं मिलेगा एक भी रूपया, जानें नया नियम
देश

बैंक लॉकर में रखा सोना चोरी हो गया, तो नहीं मिलेगा एक भी रूपया, जानें नया नियम

October 5, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली: पुराने जमाने से ही गोल्ड एक सुरक्षित निवेश का जरिया माना जाता है. आज भी भारत में गोल्ड को लेकर एक इमोनशनल रिश्ता है. लेकिन घर में सोना रखना खतरे से खाली भी नहीं है, क्योंकि इसके चोरी होने, खो जाने का डर लगा रहता है, तो इसके लिए कुछ लोग गोल्ड को लॉकर में रखते हैं. कई बैंक्स लॉकर की सुविधा देते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो पहले इसकी पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है.

क्या लॉकर में कीमती चीजें सुरक्षित हैं?
अगर आपने बैंक लॉकर में गोल्ड ज्वेलरी या कुछ बेहद जरूरी चीजें ये सोचकर रखी हैं कि वो वहां पूरी तरह से सुरक्षित हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक में चोरी, आग या दूसरे किसी कारण से लॉकर में रखे सामान को नुकसान पहुंचता है तो बैंक इसकी जिम्मेदारी नहीं लेते.
लॉकर्स पर RBI के दिशा-निर्देश
लॉकर में रखा सोना यो कोई कीमती चीज कितनी सुरक्षित है, इस पर साल 2017 में रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस पर ध्यान दें. जिसके मुताबिक ‘बैंकों की ये कतई जिम्मेदारी नहीं बनती की किसी दुर्घटना होने पर वो लॉकर में रखी कीमती चीजों की भरपाई ग्राहक को करे.’

मतलब ये कि अगर किसी भी तरह की अनहोनी बैंक में होती है जैसे- बैंक में डकैती, आग लगना, किसी तरह के प्राकृतिक आपदा, युद्ध के हालात में बैंक अपने कस्टमर को भरपाई नहीं करेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक के लॉकर एग्रीमेंट में देयता भुगतान के बारे में कोई नहीं जिक्र है, सारी जिम्मेदारी ग्राहक की होती है कि वो अपने कीमती सामान का इंश्योरेंस करा कर रखें.

गोल्ड ज्वेलरी का बीमा कराएं
बैंक जब लॉकर में किसी तरह की चोरी, डकैती से हुए नुकसान की जिम्मेदारी नहीं लेते तो ये बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपने लॉकर या घर में रखे सोने-चांदी का बीमा करा कर रखें. अच्छी बात ये है कि गोल्ड ज्‍वेलरी का बीमा कराने पर अलग से बैंक लॉकर में रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

गोल्ड बीमा कवर का खर्च
बैंक लॉकर में रखे गोल्ड के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितनी राशि के सोने का इंश्योरेंस कराया है. आमतौर पर सालाना न्यूनतम 300 रुपए से लेकर 2,500 रुपए तक का प्रीमियम देना होता है.

बैंक लॉकर इंश्योरेंस नहीं देते हैं, बल्कि कुछ निजी कंपनियां गोल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी देती हैं. जैसे Tata AIG, IFFCO TOKIO, ICICI Lombard, Future Generali जैसी कुछ इंश्योरेंस कंपनियां गोल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी देती हैं. कुछ इंश्योरेंस कपंनियां लॉकर प्रोटेक्‍शन पॉलिसी की सुविधा भी देती हैं. जिसके जरिये ग्राहकों को बैंक में आग लगने पर, चोरी होने पर, प्राकृतिक आपदा, आतंकवादी हमला या फिर किसी भी तरह के बैंक कर्मचारी द्वारा धोखा मिलने पर गोल्ड सुरक्षा देती हैं. गोल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी के जरिये दो लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए तक की राशि का कवर मिलता है. हादसे के 30 दिन के अंदर मामला निपटाया जाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटांड भूमि में तिल की फसल से बदल रही किसानों की जिंदगी
Next Article ATM से पैसा निकालने के बाद जरूर करें ये काम, नहीं तो खाली हो जाएगा अकाउंट

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.