Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 08:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आईआईटीयन ने बिना पेड़ काटे उसपर बनाया चार मंजिला घर, रिमोट से चलती है सीढ़ियां, देखे ये आविष्कार  
देश

आईआईटीयन ने बिना पेड़ काटे उसपर बनाया चार मंजिला घर, रिमोट से चलती है सीढ़ियां, देखे ये आविष्कार  

June 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

उदयपुर। उदयपुर का एक अनोखा घर पर्यावरण संरक्षण के लिए देश-दुनिया में एक नजीर बन चुका है। हम बात कर रहे हैं पर्यावरण प्रेमी इंजीनियर केपी सिंह के अनोखे ट्री-हाउस की, जो पिछले 20 साल से एक आम के पेड़ पर टिका हुआ है। सिंह का मकान चार मंजिला हैं। जिसे बनाने के बाद से केपी सिंह ने अब तक इसकी एक टहनी भी नहीं काटी।

इंजीनियर केपी सिंह ने अपना यह ट्री हाउस 2000 में बनाया गया था। तब से आज तक यह पेड़ और घर दोनों सही सलामत हैं। उदयपुर की खूबसूरती को निहारने आने वाले पर्यटक इस अनूठे घर की ओर भी आकर्षित होते हैं।

ट्री हाउस में आराम करते केपी सिंह के परिजन।

इंजीनियर केपी सिंह ने अपने सपनों के इस घर में पेड़ की टहनियों को काटने की बजाय उनका उसी रूप में इस्तेमाल किया है। जैसे किसी टहनी को सोफा का रूप दिया गया है, तो किसी को टीवी स्टैंड का।

इस घर को पेड़ की टहनियों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें किचन, बाथरूम, बेडरूम, डाइनिंग हॉल समेत जमीन पर बने घर की तरह तमाम सुख सुविधाएं हैं।

केपी सिंह ने बताया कि 1999 में उन्होंने उदयपुर में घर बनाने के लिए जमीन ढूंढना शुरू की थी। इस दौरान सुखेर इलाके में कॉलोनाइजर ने उन्हें हरे भरे पेड़ों के बीच एक जमीन दिखाई। कॉलोनाइजर का कहना था कि यहां घर बनाने के लिए पेड़ काटने होंगे। जिस पर केपी सिंह ने कहा कि वह पेड़ काटकर नहीं बल्कि पेड़ पर ही घर बनाएंगे।

ट्री हाउस में बना किचन और डाइनिंग।

केपी सिंह बताते हैं कि पेड़ पर घर होने की वजह से कई बार पशु-पक्षी भी घर में आ जाते हैं। लेकिन अब उनके साथ रहने की भी आदत हो गई है। क्योंकि उन्होंने हमारी जगह नहीं, बल्कि हमने उनकी जगह पर अपना घर बनाया है।

यह घर जमीन से 9 फीट ऊपर से शुरू होता है, जो करीब 40 फीट की ऊंचाई तक जाता है। ट्री हाउस के अन्दर जाने वाली सीढ़ियां भी रिमोट से चलती हैं। इस घर को बनाने में कहीं भी सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसे स्टील स्ट्रक्चर, सेल्यूलर और फाइबर शीट से बनाया गया है।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपर्यावरण दिवस पर प्रसिद्ध बड़ा अखाड़ा में किया गया वृक्षारोपण
Next Article बहन की स्कर्ट पहनकर भाई ने स्कूल के खिलाफ ही खोल दिया मोर्चा, जाने ऐसा क्यों

Related Posts

Headlines

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026
Headlines

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026

राशिफल @ 07 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 7, 2026

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.