Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 10:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्चों को दिन-रात जंजीरों से बांध कर रखते है परिवार वाले, जाने क्यों ऐसी हैवानियत?
Headlines

बच्चों को दिन-रात जंजीरों से बांध कर रखते है परिवार वाले, जाने क्यों ऐसी हैवानियत?

July 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ की सरोज नगर कॉलोनी के बाहर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवार अपने बच्चों को लोहे की जंजीर और ताले में जकड़कर रखने को मजबूर हैं.  इस दृश्य को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है और लोग इसे क्रूरता की नजर से भी देखते हैं.

वहीं, बच्चों के मां-बाप की मजबूरी देख हर कोई सन्न रह जाता है. दरअसल, बच्चा चोरी होने के डर से बच्चों को इस क्रूरता के साथ रखने के लिए उनके मां बाप मजबूर हैं.

auto

उनका कहना है कि 2 हफ्ते पहले रात को सोते वक्त उनकी एक 2 वर्ष की मासूम बच्ची को बच्चा चोर चोरी कर ले गए.

इसका मुकदमा पुलिस थाने में दर्ज तो हो गया लेकिन अभी तक पुलिस उसका कोई सुराग नहीं खोज सकी है. बच्चा चोर गैंग के भय से मां-बाप मासूम बच्चों को क्रूरता भरी नींद देने को मजबूर हैं.

UP: यहां अपने बच्चों को लोहे की जंजीरों में जकड़ कर रखते हैं मां-बाप. (प्रतीकात्मक फोटो)

ये मामला अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना इलाके के क्वार्सी बाईपास स्थित सरोज नगर, गली नं 6 का है. जहां नीलाधर और राजा नाम के बंजारों और लोहार के परिवार झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं. परिजनों ने बताया कि 22 जून की रात 3-4 बजे के बीच झुग्गी के बाहर मां के साथ सो रही 2 साल की मासूम बेटी शिवानी को बच्चा चोर गैंग चोरी कर ले गया. इसकी शिकायत पुलिस से की गई.

इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का पुलिस कोई सुराग नहीं खोज सकी है. परिजनों का कहना है कि अब बच्चों को लेकर बहुत डर लगता है कि कहीं, इन बच्चों में से कोई बच्चा चोरी न हो जाए. इसलिए दिन हो या रात जब भी घर बड़े सदस्य नींद लेते हैं तो बच्चों को चारपाई या पलंग में लोहे की जंजीर और ताले में जकड़ देते हैं जिससे कि कोई उन्हें चोरी न कर सके.

लोहे की जंजीरों में जकड़े बच्चे.

हालांकि, परिजनों का कहना है कि बच्चों को लोहे की जंजीर और तालों से पीड़ा होती है. बच्ची के परिजनों ने नराजगी जताते हुए कहा कि अगर हम अमीर होते तो हमारी सुनी जाती, हम गरीबों की कौन सुनेगा. बच्चे सुरक्षित रहें और रात को सोते समय उठाकर कोई न ले जा सके, इसलिए मां-बाप को दिल पर पत्थर रखकर अपने बच्चों के बचपन को जंजीरों में कैद करना पड़ रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleTata Steel ने 10वीं पास के लिए झारखंड में निकाली नौकरी, जाने आवेदन की आखिरी तिथि और प्रक्रिया
Next Article झारखंड के 4 विश्वविद्यालयों में कुलपति की पद खाली, जाने आवेदन की आखिरी तारीख

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.