Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 09:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बीएसएफ में नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन
Headlines

बीएसएफ में नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

July 15, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल में नौकरी का मौका देख रहे युवक और युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है. बीएसएफ  (BSF) ने एयर विंग, पैरामेडिकल स्टाफ और वेटरीनरी स्टाफ के 285 पदों पर सरकारी भर्ती  के लिए आवेदन मांगे हैं.

इस वैकेंसी के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2021 है. इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण

एयर विंग
> असिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक (सहायक विमान मैकेनिक, ASI)- 49 पद
> असिस्टेंट रेडियो मैकेनिक (सहायक रेडियो मैकेनिक, ASI)- 8 पद
> कॉन्स्टेबल (स्टोरमैन)- 8 पद

पैरामेडिकल स्टाफ
> स्टाफ नर्स (SI)- 77 पद
> ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन (ASI)- 2 पद
> लैब टेक्नीशियन (ASI)- 56 पद
> सीटी (वॉर्ड ब्वॉय, वॉर्ड गर्ल या आया)- 18 पद

वेटेरनरी स्टाफ
> एचसी (पशु चिकित्सा)- 40 पद
> कॉन्स्टेबल (केनेलमैन)- 30 पद

वेतन
असिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक ( ASI): 
पे मैट्रिक्स लेवल-5 के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के अनुसार 29200 रुपये से 92300 रुपये प्रति माह तक

असिस्टेंट रेडियो मैकेनिक (ASI): पे मैट्रिक्स लेवल-5 के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के अनुसार 29200 रुपये से 92300 रुपये प्रति माह तक

कॉन्स्टेबल (स्टोरमैन): पे मैट्रिक्स लेवल-3के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के अनुसार 21700 रुपये से 69100 रुपये प्रति माह तक

स्टाफ नर्स (SI): ग्रेड पे लेवल-6 के अनुसार 35400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक

ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन (ASI): पे मैट्रिक्स लेवल-5 के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के अनुसार 29200 रुपये से 92300 रुपये प्रति माह तक

लैब टेक्नीशियन (ASI): पे मैट्रिक्स लेवल-5 के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के अनुसार 29200 रुपये से 92300 रुपये प्रति माह तक

सीटी (वॉर्ड ब्वॉय, वॉर्ड गर्ल या आया): पे मैट्रिक्स लेवल-3के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के अनुसार 21700 रुपये से 69100 रुपये प्रति माह तक

एचसी (पशु चिकित्सा): पे मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81100 रुपये तक

कॉन्स्टेबल (केनेलमैन): पे मैट्रिक्स लेवल-3के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के अनुसार 21700 रुपये से 69100 रुपये प्रति माह तक

योग्यता और आयु सीमा

एयर विंग (ASI और SI के लिए)- इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा या एयर फोर्स का ग्रुप X डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इस वैकेंसी के लिए 28 वर्ष तक की आयु की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

पैरामेडिकल स्टाफ और वेटेरिनरी स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं और संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त किया होना अनिवार्य है. इसके लिए भी अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है.

एयर विंग, पैरामेडिकल स्टाफ और वेटेरिनरी स्टाफ में कॉन्सटेबल के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का साइंस विषय के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार को किसी भी सरकारी संगठन में दो वर्ष का अनुभव हो, ये भी जरूरी है. इसके लिए 20 वर्ष की आयु से लेकर 25 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
इसके अलावा अन्य किसी योग्यता के बारे में जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें.

चयन प्रक्रिया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआतंकवादियों ने मचाया उथपाथ, भारत के बनाए दोस्ती बांध को निशाना बनाकर दागा रॉकेट
Next Article सीएम हेमन्त सोरेन ने फादर स्टेन स्वामी को दी श्रद्धांजलि

Related Posts

Headlines

झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

September 6, 2026
Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

September 6, 2026

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.