Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा नेता किरीट सोमैया को पुलिस ने ट्रेन से उतारा
देश

भाजपा नेता किरीट सोमैया को पुलिस ने ट्रेन से उतारा

September 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया को आज सुबह सतारा जिले के कराड़ स्टेशन पर पुलिस ने रोक लिया । पुलिस कोल्हापुर जा रहे किरीट सोमैया को महालक्ष्मी एक्सप्रेस से उतारकर कराड सर्किट हाउस ले गई। खबर देने तक सातारा पुलिस किरीट सोमैया को वापस मुंबई भेजने की तैयारी कर रही थी।

डॉ. किरीट सोमैया ने कहा कि वे महाराष्ट्र के ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ का एक अन्य घोटाला उजागर करने कोल्हापुर जा रहे थे। इसलिए राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार डर गई और उन्हें कोल्हापुर जाने से रोक रही है। वह दो दिन बाद फिर से कोल्हापुर जाएंगे और हसन मुश्रीफ का घोटाला उजागर करेंगे।

ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि उन पर किरीट सोमैया ने घोटाले का झूठा आरोप लगाया है। इसलिए इसी सप्ताह किरीट सोमैया के विरुद्ध कोल्हापुर सत्र न्यायालय में 100 करोड़ रुपये मानहानि का मुकदमा करने वाले हैं। हसन मुश्रीफ ने कहा कि वे चिक्की घोटाला, गृहनिर्माण घोटाले जैसे मामलों में शामिल नहीं रहे, जिनका आरोप होने पर भी जांच नहीं की गई थी।

इस बीच विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने इस विषय पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस पत्रकारों का उत्तर दिए बिना अपने पूर्व नियोजित गोवा दौरे पर निकल गए।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा किरीट सोमैया घोटाले का आरोप लगाते हुए किसी अन्य की संपत्ति किसी अन्य के नाम दिखा रहे हैं। किरीट सोमैया को इस तरह की नौटंकी से बाज आना चाहिए और सत्य आधारित बात करनी चाहिए।

केंद्रीय सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे ने कहा कि एक अकेले किरीट सोमैया ने तीन दलों की सरकार को परेशान कर दिया। उन्होंने कहा कि किरीट सोमैया इसी तरह लड़ते रहें, भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ हैं ।

उल्लेखनीय है कि किरीट सोमैया ने ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ पर 127 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। रविवार को किरीट सोमैया ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ के गृहजिले कोल्हापुर जाकर मुश्रीफ के विरुद्ध अन्य घोटालों को उजागर करने वाले थे। इसी वजह से रविवार को मुंबई सीएसएमटी स्टेशन से महालक्ष्मी एक्सप्रेस से कोल्हापुर जा रहे थे और उन्हें सातारा के कराड़ में पुलिस ने रोक लिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, शिक्षक स्थानांतरण नियमावली ड्राफ्ट हुआ तैयार; इन शिक्षकों को भी मिलेगा लाभ
Next Article ऋतुराज गायकवाड़ ने हासिल की खास उपलब्धि,माइकल हसी को छोड़ा पीछे

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.