Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 01:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यूपी के लखीमपुर खीरी में भारी उबाल: केन्द्रीय मंत्री के कार से कुचलकर मरे 4 किसान तो बदले में ले ली 4 भाजपाईयों की जान
Headlines

यूपी के लखीमपुर खीरी में भारी उबाल: केन्द्रीय मंत्री के कार से कुचलकर मरे 4 किसान तो बदले में ले ली 4 भाजपाईयों की जान

October 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके हुई हिंसा का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प में अबतक कुल 8 लोगों के  मारे जाने की खबर है. मारे गए लोगों में चार किसान व चार बीजेपी कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

 

auto

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में हिंसा और आगजनी हुई. लखीमपुर खीरी के एसीपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इसमें चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई. किसान संगठनों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी ने दो किसानों को कुचल दिया और उस गाड़ी में मंत्री का बेटा और रिश्तेदार बैठे हुए थे. अधिकारी ने साथ ही बताया, मरने वाले अन्य चार उस वाहन में सवार थे, जिसने कथित तौर पर किसानों को कुचला.

आरोप है कि केंद्रीय राज्य मंत्री आशीष मिश्र के बेटे ने किसानों पर कार चढ़ा दी. जिसके बाद जवाबी हिंसा में बीजेपी नेता के ड्राइवर समेत चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई.  यह किसान, मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे. हादसे के बाद हंगामा शुरू हो गया है. मौके पर तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई. इलाके में हालात बिगड़ने के बाद एडीजी एल ओ प्रशांत कुमार को CM ने लखीमपुर खीरी भेजा है.

जनपद में हुई हिंसा में मरने वालों के शवों का देर रात में ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), सीएमओ और सदर विधायक मौके पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद देर रात में ही मरने वालों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक श्याम सुंदर, हरिओम और शिवम के शव आ चुके हैं। ये सभी कार्यकर्ता हैं। पोस्टमार्टम हाउस में मौके पर सीडीओ अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सदर विधायक योगेश वर्मा के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपारा शिक्षकों की नियमावली में नया मोड़, संघ ने सरकार से मांगा नियमावली का प्रारूप
Next Article मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, झारखंड-बिहार में आज दिखेगा चक्रवात शाहीन का कहर

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.