Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डेंगू की ही तरह कोरोना वायरस को भी हराएंगे : केजरीवाल
देश

डेंगू की ही तरह कोरोना वायरस को भी हराएंगे : केजरीवाल

March 4, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पत्रकार-वार्ता में कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। जिस तरह से हमने डेंगू को हराया था, उसी तरह हम इस खतरनाक बीमारी (कोरोना वायरस) को भी हराएंगे। दिल्ली में एक स्टेट लेवल टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसकी अध्यक्षता वो खुद करेंगे। टास्क फोर्स की मीटिंग में सभी आपातकालीन स्थिति में तैयार रहने को कहा गया है ताकि हर हालात से निपटा जा सके।

उन्होंने कहा कि अभी तक 1 लाख 16 हज़ार से ज्यादा लोगों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें 5 हजार से ज्यादा यात्री ऐसे थे जो कोरोना पीड़ित देशों से दिल्ली आए थे। उनमें से 4 हजार से ज्यादा की स्क्रीनिंग हो चुकी है। कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की विशेष जांच की जा रही है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि इन लोगों के संपर्क में आये 88 लोगों के बारे में पता चला है जिनकी भी जांच की जाएगी। एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। सभी होटल और गेस्ट हाउस में कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले विदेशियों को स्कैन किया जायेगा। केजरीवाल ने बताया कि इटली से आए 21 लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी दिल्ली के सूर्या होटल में रुके थे। इस होटल के 13 से 14 कमरे सील कर दिए गए हैं। सूर्या होटल के बाद ये सभी दिल्ली के ग्रैंड होटल में भी रुके थे। इसलिए वहां भी जांच की जारी है। इन सभी को निगरानी में कैंप में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों में कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं, उनकी भी निगरानी की जा रही है क्योंकि कोरोना वायरस के लक्षण 14 दिनों के बाद दिखाई देते हैं। केजरीवाल ने बतााया कि दिल्ली के 25 अस्पतालों में इसके मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है जिसके लिए 230 बेड निर्धारित किए गए हैं। कोरोना वायरस की जांच के लिए 2 लैब निर्धारित की गई हैं, जिसमें प्रतिदिन 250 मरीजों की जांच की जा सकती है। सरकार के पास N-95 मास्क की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि आरएमएल और सफदरजंग को नोडल हॉस्पिटल बनाया गया है। 25 अस्पतालों में 19 सरकारी और 6 निजी अस्पताल हैं, जहां तैयारी की गई हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि प्रभावितों के करीब ना आएं। छींक आने पर डिस्पोजल नेपकिन का इस्तेमाल करें। घबराने की ज़रूरत नहीं है। बस सबको एहतियात बरतने की ज़रूरत है। बुजुर्ग और बीमार लोगों को यह बीमारी होने का खतरा ज्‍यादा है। सरकार की ओर से साढ़े तीन लाख मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

केजरीवाल नहीं मनाएंगे होली मिलन कार्यक्रम
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस के चलते वह इस बार होली मिलन समारोह नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे विधायक और मंत्री भी होली मिलन समारोह नहीं मनाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयोगी सरकार जनसंख्या नियंत्रण नीति पर कर रही काम, जल्द होगी घोषणा
Next Article कांग्रेस ने गुजरात में 15 हजार शिशुओं की मौत पर केंद्र पर साधा निशाना

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.