Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 01:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्रिसमस और नए साल में लग रहा लॉकडाउन, कई देशों ने लगाए प्रतिबंध; भारत में क्या?
देश

क्रिसमस और नए साल में लग रहा लॉकडाउन, कई देशों ने लगाए प्रतिबंध; भारत में क्या?

December 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
नई दिल्ली। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच लोग क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे देश हैं जिन्होंने एहतियात बरतते हुए इस साल क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन पर ब्रेक लगा दिए हैं या लगाने वाले हैं.

 

दुनियाभर में लगने लगे प्रतिबंध

– नीदरलैंड ने 14 जनवरी तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है. वहां अब स्कूल, कॉलेज, म्यूज़ियम, पब, डिस्कोथेक और रेस्टोरेंट्स पूरी तरह बंद रहेंगे.
– वहीं, अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारें क्रिसमस और नए साल पर भीड़ को देखते हुए आंशिक लॉकडाउन या प्रतिबंध लगा सकती हैं.

– ब्रिटेन में फिलहाल नाइट क्लब और पार्टियों में जाने से पहले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया है.
– इजरायल ने आज से अमेरिका, कनाडा और जर्मनी सहित 10 देशों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालकर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है.
– फ्रांस की बात करें तो यहां की सरकार ने क्रिसमस और नये साल पर आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है ताकि लोग इकट्ठे ना हो सकें.
– इसके अलावा आयरलैंड ने पब और बार में रात 8 बजे के बाद एंट्री बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.

भारत की बात करें तो ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 161 हो चुके हैं और दिल्ली में पिछले 6 महीने में पहली बार एक दिन में 100 से ज़्यादा कोरोना केस सामने आए हैं. राज्य के हिसाब से देखें तो महाराष्ट्र- 54, दिल्ली-32, तेलंगाना- 20, राजस्थान-17, गुजरात- 13, केरल-11, कर्नाटक-8, उत्तर प्रदेश में 2 और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का एक- एक मामला सामने आया है.

लगातार चेता रहे एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स बार-बार तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं . पहली चेतावनी IIT कानपुर ने दी कि जनवरी और फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. दूसरी चेतावनी- नीति आयोग ने दी है कि अगर तीसरी लहर आई तो देश में रोज़ाना 14 लाख केस आ सकते हैं जो पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा साबित होगा. वहीं तीसरी चेतावनी- एस्ट्राज़ेनेका-कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डेम सारा गिल्बर्ट ने दी कि अगली महामारी और ज़्यादा घातक होगी. जब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिलती तब तक हमें सतर्क रहना होगा.

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से हाल बेहाल

कोरोना की तीसरी लहर में ओमिक्रॉन की बड़ी भूमिका हो सकती है. सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने ब्रिटेन में सबसे तेजी से फैलना शुरू कर दिया है. रविवार को ब्रिटेन में कोरोना के कुल 82,886 मामले सामने आए, जिसमें से 12,133 मामले सिर्फ ओमिक्रॉन के थे. अब तक देश में कुल 37,101 ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं. यहां के हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यहां वास्तविक आंकड़ा बहुत अधिक हो सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleठंड को लेकर झारखंड में अलर्ट जारी, जानें बचाव के उपाय
Next Article Yamuna Expressway की सर्विस लेन पर हादसा, 12 वीं क्लास के छात्र और छात्रा की मौत

Related Posts

Headlines

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026
Headlines

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.