Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 01:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हंगामें के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
देश

हंगामें के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

February 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भोजनावकाश के बाद भी जब सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच तकरार जारी रही तो बैठक सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

भोजना अवकाश के बाद जब सदन की बैठक शुरू हुई तो सत्तापक्ष और विपक्षी दल के सदस्य हंगामा और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सदन में एक मंत्री के खिलाफ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह घोर निंदनीय है। पीठासीन अधिकारी ए. राजा ने सदन में हंगामा बढ़ता देख बैठक सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

Advertisement Advertisement

इससे पूर्व, सुबह 11 बजे जब सदन की बैठक शुरु हुई तो प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी के एक सवाल का जवाब देने से पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वह कांग्रेस सदस्य द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक चुनावी सभा में की गई टिप्पणी की निंदा करते हैं। प्रधानमंत्री के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया वह अनुचित है।

उनके इतना कहते ही कांग्रेस, द्रविड़ मुनेकत्र कषगम (डीएमके) तृणमूल कांग्रेस, और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य अपनी सीट से खड़े हो, केंद्रीय मंत्री के इस बयान की निंदा करने लगे। इसी बीच विपक्षी कांग्रेस के एक सदस्य आक्रामक ढंग से डॉ हर्षवर्धन के पास पहुंच गए । सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य भी लपक कर केंद्रीय मंत्री के पास पहुंच गए।

सदन में उपजी इस स्थिति को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दिन में एक बजे तक स्थगित करने की घोषणा की। इसके बाद सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्य एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोबारा एक बजे जब सदन की बैठक शुरु होते ही हंगामा शुरु हो गया और बैठक दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

उल्लेखनीय है राहुल गांधी ने एक सभा में कहा था ‘छह महीने बाद नरेन्द्र मोदी घर से बाहर नही निकल पाएंगे, हिन्दुस्तान के युवा उनको ऐसे डंडे मारेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटॉलीगंज में भाजपा की रैली में हंगामा, विजयवर्गीय समेत 450 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Next Article श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में 6 दिसम्बर से जुड़ा कोई नाम शामिल नहीं करना दूर दृष्टि का परिचायक : चम्पत राय

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.