WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में घरेलू झगड़े के बाद 18 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
घटना मंगलवार रात वसई इलाके की है।
वसई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पारिवारिक मुद्दों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को उनके बीच फिर झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी 48 वर्षीय मां की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

