WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का समन मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. अभिषेक ने कहा है कि टीएमसी को त्रिपुरा में भी जीत मिलेगी. अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि टीएमसी को रोक कर दिखाएं.
ईडी ने अभिषेक बनर्जी को जांच में शामिल होने के लिए 6 सितंबर को बुलाया है, जबकि उनकी पत्नी रुजिरा को तीन सितंबर को बुलाया गया है. जांच एजेंसी कोयला तस्करी मामले में दोनों से पूछताछ करेगी. दोनों के अलावा, सीआईडी के एडीजी ज्ञानवंत सिंह और अभिषेक के वकील संजय बासु को भी जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा गया है.

