WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुजफ्फरनगर। अहरोदा गांव में पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद ने 15 जुलाई को मांगे राम की उसके खेतों में गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की थी।
इस घटना के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जनसठ थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान गोविंद को मामले में संलिप्त पाया गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसके पास से अपराध में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद किया गया है। गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 20 साल पहले अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए राम की हत्या की थी।

