Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अयोध्या फैसले के मद्देनजर शांति बनाए रखने की जरूरत : मौलाना अरशद मदनी
देश

अयोध्या फैसले के मद्देनजर शांति बनाए रखने की जरूरत : मौलाना अरशद मदनी

November 6, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर देशवासियों से अमन व शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जमीअत उलेमा-ए-हिंद अयोध्या मामले का हल बातचीत के जरिए निकालना चाहती थी लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अदालत में पहले दिन से जमीयत उलेमा-ए-हिंद पैरवी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में भी सबसे पहले जमीयत ही इस मामले को लेकर गई थी। उन्होंने बताया कि जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने अच्छे से अच्छे वकील को इस केस के लिए रखा था और वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में तमाम दलीलों और सबूतों के आधार पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि अदालत को मिलकियत का फैसला करना है और मुझे उम्मीद है कि अदालत मस्जिद के हक में ही फैसला सुनाएगी।

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि फैसला आने के बाद देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए देशवासियों से अपील की जा रही है। उन्होंने कहा है कि फैसला चाहे मस्जिद के पक्ष में आए या विरोध में, वह हमें काबिले-कबूल है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फैसला आने के बाद सबसे पहले कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, जिसके लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी को लागू करके लाखों लोगों के नागरिकता की जो समस्या उत्पन्न की गई है, वह गलत है। उन्होंने इस सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान बयान का विरोध किया है जिसमें उन्होंने मुसलमानों को नागरिकता नहीं देने की बात कही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपंचकूला हिंसा मामला : देशद्रोह की धारा हटने के बाद हनीप्रीत को मिली जमानत
Next Article लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.