Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 03:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पटना में 2021 से नहीं चलेंगे डीजल ऑटो
देश

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पटना में 2021 से नहीं चलेंगे डीजल ऑटो

November 6, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-बिहार स्वच्छ ईंधन योजना-2019 को मिली कैबिनेट की मंजूरी
-सीएनजी चालित ऑटो खरीदने के लिए सरकार देगी अनुदान

पटना। पटना में 2021 से डीजल इंजन वाले ऑटो नहीं चलेंगे। यह फैसला बुधवार को कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने लिया। फैसले के अनुसार अब अप्रैल 2021 से डीजल की गाड़ियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। कैबिनेट में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी। राजधानी में डीजल से चलने वाले ऑटो पर रोक का फैसला 31 जनवरी 2021 से लागू होगा। इस तिथि से पटना से सटे दानापुर, फुलवारी, खगौल नगर परिषद में डीजल इंजन वाले ऑटो रिक्शा पर प्रतिबंधित लगेगा। कैबिनेट की बैठक में बिहार स्वच्छ ईंधन योजना 2019 को मंजूरी दी गयी। इसके तहत 2021 से सीएनजी और बैट्री वाले ऑटो ही पटना समेत आसपास के इलाकों में चलेंगे।

auto

सीएनजी किट लगाने के लिए सरकार मदद करेगी। सीएनजी से चलने वाले सात सीटर ऑटो खरीदने पर सरकार 40 हजार रुपए अनुदान देगी। पेट्रोल से चलने वाले ऑटो में सीएनजी किट लगाने पर सरकार 20 हजार रुपए देगी और इसके साथ ही बैट्री से चलने वाले सात सीटर तिपहिया वाहन की खरीद पर 25 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा।

कैबिनेट ने लघु जल संसाधन में संविदा पर दो सौ जूनियर डॉक्टरों की बहाली करने का भी फैसला लिया है। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी की दोनों कंपनी को अनुमानित वित्तीय हानि की राशि भरपायी के लिए 860 करोड़ की राशि को स्वीकृति ​दी गयी। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद सिंह कि जयंती हर साल छह अक्टूबर को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में बोर्ड- निगम के कर्मियों के डीए बढ़ाने का फैसला हुआ है। छठा वेतनमान पा रहे सरकारी सेवकों के डीए को बढ़ाया गया है। अब उन्हें 154 फीसदी की जगह 164 फीसदी डीए मिलेगा। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी लिमटेड को 860 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। बिहार विधानमंडल के आगामी सत्र में 2017-18 का कैग रिपोर्ट पेश किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
Next Article अब योगी आदित्यनाथ को उनके ‘घर’ में ही घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस !

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.