Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब किन्नर वसूलेंगे पार्किंग चार्ज, सरकार ने शुरू की नई पहल
देश

अब किन्नर वसूलेंगे पार्किंग चार्ज, सरकार ने शुरू की नई पहल

January 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक अनूठी पहल शुरू की गई है। अब यहां पार्किंग शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी किन्नरों को सौपीं जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर में अब किन्नर पार्किंग शुल्क वसूल करते नजर आएंगे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक थर्ड जेंडर को मुख्यधारा में शामिल करने की पहल के हिस्से के रूप में भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने यह व्यवस्था शुरू की है। यहां बीएमसी ने पार्किंग शुल्क संग्रह के लिए, ट्रांसजेंडरों द्वारा संचालित एनजीओ टीजी स्वीकृति को स्मार्ट सिटी में दो प्रमुख पार्किंग स्थल सौंपे हैं।

गौरतलब है कि एनजीओ द्वारा की गई अपील को मंजूरी देते हुए भुवनेश्वर में बीएमसी कमिश्नर प्रेम चंद्र चौधरी ने गुरुवार को एक विशेष समारोह में ट्रांसजेंडर्स को बीएमसी के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नई जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही एक विशेष एप्रन पहनने के साथ एक बैग लेकर NGO के सदस्य शहर के दो मुख्य पार्किंग स्थलों से फीस एकत्र करेंगे। किन्नरों को इस काम की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो अन्य स्थानों पर भी लागू किया जाएगा।

किन्नर जिन स्थानों पर पार्किंग चार्ज की वसूली करेंगे, उसमें पहले पार्किंग लॉट में राजमहल से मास्टर कैंटीन चौक के बीच का क्षेत्र शामिल है, जिसमें चार पार्किंग स्थल हैं। पहला पार्किंग स्थल खादी शोरूम के सामने से श्रीलेदर्स शोरूम के सामने तक, दूसरा होटल रॉयल मिडटाउन से आर्य पैलेस तक तीसरा अशोक मार्केट से सिटी रेसिडेंसी तक एवं चौथा रॉयल मिडटाउन के सामने से नारायण आयुर्वेद भवन शोरूम तक बनाया गया है।

वहीं दूसरे पार्किंग लाट में मास्टर कैंटीन से श्रीया चौक तक का क्षेत्र शामिल है। इस क्षेत्र में 5 जगहों पर पार्किंग स्थान है।

बीएमसी उपायुक्त श्रीमंत मिश्र ने बताया कि ट्रांसजेंडरों को दो महीने के लिए प्रयोग के तौर पर रखा गया है। पहली पार्किंग के लिए मासिक फीस 2.23 लाख रुपया, जबकि दूसरी के लिए मासिक फीस 1.46 लाख रुपए तय की गई है। संबद्ध संगठन एक महीने पूरा होने के बाद बीएमसी को पैसे का भुगतान करेंगे। एनजीओ टीजी स्वीकृति ने नए असाइनमेंट के लिए 7,380 रुपए सिक्योरिटी जमा की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोडरमा में माइका खदान धंसने से 4 की मौत
Next Article नारकीय जीवन जी रहीं बेटियां हुई एयरलिफ्ट, सरकार के सहयोग से अब संजों रहीं हैं सपने

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.