Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 08:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब आखिरी समय तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, रेलवे ला रहा नया नियम
देश

अब आखिरी समय तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, रेलवे ला रहा नया नियम

February 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेलवे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू हो जाता है तो यात्री ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।

क्यों जरूरी पड़ा नियम बदलना

अक्सर ऐसा होता है कि टिकट बुक होने के बाद यात्रियों की यात्रा योजना बदल जाती है। लेकिन मौजूदा नियमों के कारण बोर्डिंग स्टेशन बदलना आसान नहीं होता। कई यात्रियों को मजबूरी में टिकट रद्द करनी पड़ती है या अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। रेलवे अब इस परेशानी को कम करने के लिए प्रक्रिया को आसान बनाना चाहता है।

Advertisement Advertisement

चार्ट बनने से पहले तक मिलेगा मौका

रेलवे के नए प्रस्ताव के अनुसार अगर किसी यात्री ने एक स्टेशन से टिकट बुक कराया है लेकिन उसी रूट के किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना चाहता है तो वह रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेगा। अभी सामान्य तौर पर ट्रेन के समय से करीब 10 से 20 घंटे पहले चार्ट बनना शुरू हो जाता है।

सामान्य और प्रीमियम ट्रेनों के लिए अलग समय

प्रस्ताव के मुताबिक सामान्य ट्रेनों में यात्री चार्ट बनने से लगभग 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। वहीं प्रीमियम ट्रेनों जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस में यह सुविधा ट्रेन रवाना होने या चार्ट बनने से करीब 15 मिनट पहले तक मिल सकती है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लागू करने की तैयारी

रेलवे बोर्ड ने इस व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे यात्रियों को ऑनलाइन ही सुविधा मिल सकेगी और सीटों का बेहतर प्रबंधन भी किया जा सकेगा। जिन यात्रियों को अचानक स्टेशन बदलना पड़ता है उन्हें इससे खास फायदा होगा।

अभी लागू नहीं हुआ नया नियम

यह व्यवस्था अभी पूरी तरह लागू नहीं हुई है। रेलवे बोर्ड ने सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम से इसकी तकनीकी संभावना जांचने को कहा है। सिस्टम में यह सुविधा देना कितना संभव है इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे बोर्ड अंतिम फैसला करेगा। मंजूरी मिलने के बाद ही नया नियम लागू होगा।

लागू होने पर क्या होगा फायदा

अगर यह नई व्यवस्था लागू होती है तो यात्रियों को टिकट रद्द करने की जरूरत कम पड़ेगी। आखिरी समय की परेशानी भी घटेगी और यात्रा की योजना बनाना आसान हो जाएगा। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार स्टेशन चुन सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने अपने पत्र में कमर्शियल सर्कुलर नंबर 17 ऑफ 2019 का भी उल्लेख किया है, जिसमें बोर्डिंग स्टेशन बदलने की अनुमति से जुड़े नियम पहले से मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें : शिक्षामित्रों की लगी लॉटरी! 10 हजार से सीधे 18 हजार सैलरी का बड़ा ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवोटर कार्ड नहीं, तो भी No Tension, इन 11 दस्तावेजों के साथ डालें वोट
Next Article जांच में देरी नहीं चलेगी, संयुक्त सचिव और डीजीपी की हाईलेवल मीटिंग में बड़ा फैसला… जानें

Related Posts

Headlines

नोएडा बवाल : जमशेदपुर NIT का पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड, पाकिस्तान से भी गहरा कनेक्शन

April 17, 2026
Headlines

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026
Headlines

नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, अंतिम संस्कार कल

April 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026

कैमरे के पीछे की मेहनत को मिला मंच, पटना में सजा युवा सिनेमा का मेला

April 18, 2026

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.