Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्रीनगर सचिवालय पर अब सिर्फ तिरंगा, राज्य का झंडा हटाया गया
देश

श्रीनगर सचिवालय पर अब सिर्फ तिरंगा, राज्य का झंडा हटाया गया

August 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद श्रीनगर सचिवालय पर अब तक फहरा रहा राज्य का झंडा रविवार को हटा लिया गया। अब श्रीनगर सचिवालय की इमारत पर केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ही लहरा रहा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी दफ्तरों में भी केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ही लगाया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त को केंद्र द्वारा अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया था। इसके तहत राज्य को मिलने वाले विशेषाधिकार खत्म कर दिए गए। इससे पहले जम्मू-कश्मीर का अपना संविधान, झंडा और दंड संहिता होता था लेकिन अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अब भारतीय संविधान लागू होगा। सरकारी इमारतों पर तिरंगा लहराएगा और भारतीय दंड संहिता का पालन होगा। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद कश्मीर घाटी में 35 हजार से ज्यादा सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 3 हफ्ते बाद कई इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई है। लोगों की आवाजाही सड़कों पर पहले की तरह शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज जा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज शुरू हो गया है।

Advertisement

कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में रविवार को भी पहले की तरह प्रतिबंध हटा लिए गए, मगर कुछ संवेदनशील स्थानों पर अभी भी प्रतिबंध लागू हैं। रविवार को आंशिक रूप से दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले। सड़कों पर रेहड़ी फड़ी वालों की संख्या ज्यादा देखी गई। इस सबके बीच रविवार की छुट्टी होने के चलते स्कूल, कालेज सब बंद रहे। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी शांतिपूर्ण ही रही। सड़कों पर निजी वाहन भी बड़ी संख्या में नज़र आए। इस दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। कश्मीर घाटी में फिलहाल मोबाइल, इंटरनेट तथा ब्राडबैंड सेवा बंद है जबकि कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में लैंडलाइन सेवा बहाल कर दी गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगांधीजी से जुड़े किसी एक स्थान का भ्रमण जरूर करें देशवासीः मोदी
Next Article पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बनाए 77 लाख नए सदस्य

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.